झालावाड़ हादसे को लेकर बोले गोविंद सिंह डोटासरा, कहा- सरकार संवेदनशील नहीं

Rajasthan Politics: टोंक जिले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के बयान पर बवाल मचा है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा पलटवार किया.

झालावाड़ हादसे को लेकर बोले गोविंद सिंह डोटासरा, कहा- सरकार संवेदनशील नहीं
Image Credit: Govind Singh Dotasara

Rajasthan Politics: राजस्थान के टोंक जिले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के बयान पर बवाल मचा है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा पलटवार किया. कहा कि शिक्षा मंत्री को लेकर क्या बताऊं, जो रोजाना वीसी करते हैं, जो इंस्ट्रुमेंट लगे हैं, सॉफ्टवेयर है, गुगल है वो सारे विदेशी हैं. बच्चों को जो लैपटॉप बांटते हो वो विदेशी है.

स्कूलों में जो बोर्ड लगे हैं वो सब विदेशी हैं, पता नहीं कितनी चीजें हैं, पूरी की पूरी टैक्नोलॉजी विदेशी है. मैं समझता हूं कि 50 फीसदी से ज्यादा विदेशी हैं. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को डोटासरा ने नसीहत दी. कहा कि मैं तो मान जाउंगा जब शिक्षा मंत्री गूगल का उपयोग नहीं करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

विदेशी फोन का उपयोग नहीं करेंगे. स्मार्ट क्लासेज में जो टैक्नोलॉजी है वो भी विदेशी है. इस तरह की अनर्गल बयानबाजी करके वो अपना टाइमपास कर रहे हैं. क्योंकि उनका विजन नहीं है, उनके पास करने को कुछ भी नहीं है. बच्चों को किताबें नहीं मिल रही हैं, उसमें उनका कोई फोकस नहीं है, नामांकन गिर रहा है उस पर भी फोकस नहीं है.

बच्चों को टीचर नहीं मिल रहे उसमें उनका फोकस नहीं है. पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ, फिर उसके बाद कहते हैं गाय पालो, गाय पालो... डोटासरा से नसीहत देते हुए कहा कि अरे भाई आप शिक्षा मंत्री हो और उसमें आप इस तरह की बयानबाजी कर रहे हो.

अपने बच्चों को तो अमेरिका, लंदन, जर्मनी जैसे विदेशों में पढ़ने के लिए भेज रहे हैं, वहां की टैक्नोलॉजी यूज करते हैं, वहां के कपड़े यूज कर रहे हैं. मोदी जी को रोजी करने के लिए आप यह कह रहे हो, आपके पास कहने के लिए कोई दूसरा शब्द नहीं है, इसलिए हम विदेशी यूज नहीं करेंगे. इनका पूरा का पूरा फर्नीचर चायना से आता है.

छोटी-छोटी चीजें चायना से विदेशी आते हैं. इस तरह से बिना नपे, बिना नापतोल के, बिना समझे, एक अनाड़ी की तरह अगर इस तरह से बयानबाजी देंगे, तो हमारे बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा. प्रधानमंत्री जी को मुख्यमंत्री जी को तुरन्त संज्ञान लेना चाहिए. माननीय शिक्षा मंत्री के बयानों पर लगाम लगाई जाए या फिर परिवर्तन की चिठ्ठी दिल्ली से मंगाई जाए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंTonk Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More