टोंक की छात्रा की आपबीती- 'तुझे उठाकर ले जाएंगे, तेरा धर्म परिवर्तन करा देंगे, निकाह कर लेंगे, बात नहीं मानी तो'....

Tonk News: राजस्थान के टोंक में कोचिंग सेंटर जाने वाली नाबालिग छात्रा से पिछले एक महीने से रास्ते में छेड़छाड़ की जा रही थी और शुक्रवार को कोचिंग सेंटर संचालक को छेड़छाड़ का विरोध किया तो छेड़छाड़ के आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर सेंटर में तोड़फोड़ की. संस्थान संचालक पर हमला किया. ये तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हो गई.

टोंक की छात्रा की आपबीती- 'तुझे उठाकर ले जाएंगे, तेरा धर्म परिवर्तन करा देंगे, निकाह कर लेंगे, बात नहीं मानी तो'....
Image Credit: tonk newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Tonk News: टोंक में शुक्रवार की शाम एक कोचिंग संचालक को अपनी छात्रा से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ा और समुदाय विशेष के युवकों ने कोचिंग में घुसकर मारपीट की, जिसका वीडियो सामने आया है.

इससे पहले टोंक में कोचिंग सेंटर जाने वाली नाबालिग छात्रा से पिछले एक महीने से रास्ते में छेड़छाड़ की जा रही थी और शुक्रवार को कोचिंग सेंटर संचालक को छेड़छाड़ का विरोध किया तो छेड़छाड़ के आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर सेंटर में तोड़फोड़ की. संस्थान संचालक पर हमला किया. ये तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

तेरे मुंह पर तेजाब डाल दे

दरअसल, शुक्रवार की रात पीड़िता छात्रा ने थाना कोटवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि पिछले एक महीने से रास्ता रोककर छेड़छाड़ ओर धमकाया जा रहा था कि तुझे उठाकर ले जाएंगे, तेरा धर्म परिवर्तन करा देंगे, तेरे से निकाह कर लेंगे. अगर ऐसा तू नहीं करेगी तो तेरे मुंह पर तेजाब डाल देंगे. अब थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है. लगातार शहर में घट रही ऐसी घटनाओं के बाद हिन्दू संगठनों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है.

इससे पहले बीती शाम टोंक में थाना कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड पर एक स्कूली छात्रा को समुदाय विशेष के युवक द्दारा लगातार छेड़छाड़ कर परेशान करने की घटना के बाद शुक्रवार को लड़की द्वारा विरोध करने और छात्रा द्दारा जब कोचिंग स्टाफ को बताया गया और स्टाफ ने युवक से शिकायत की तो आरोपी समुदाय विशेष के युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर एक निजी कोचिंग में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की.

इसको लेकर टोंक में हिन्दू संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है एक सप्ताह में मारपीट की अलग अलग जगहों पर दूसरी घटना के बाद लोगों ने पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Tonk Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More