टोंक में एक साथ 2 मुस्लिम और 7 हिंदू जोड़ों का करवाया गया विवाह

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क सामूहिक सर्व समाज विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया. इनके द्वारा अब तक कुल 76 जोड़ो की शादी करवाई गई है.

टोंक में एक साथ 2 मुस्लिम और 7 हिंदू जोड़ों का करवाया गया विवाह

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क सामूहिक सर्व समाज विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया. संस्थान के अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा सातवां विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया.

विवाह सम्मेलन में दो मुस्लिम जोड़ों का और सात हिंदू का जोड़ो का विवाह संपन्न करवाया गया. उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा अब तक कुल 76 जोड़ो का विवाह करवाया गया है. संस्थान का उद्देश्य गरीब कन्याओं के विवाह को संपन्न करवाने का लक्ष्य लिया गया है. विवाह सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाएगा. आज सुह चिंता हरण गणेश मंदिर से घोड़ी पर सवार होकर दूल्हों की निकासी निकाली गई. खाटू श्याम मंदिर के पास कार्यक्रम स्थल पर तोरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

वहीं, आशीर्वाद समारोह का कार्यक्रम भी संस्थान द्वारा करवाया गया. कार्यक्रम में संस्थान द्वारा वर वधु को उपहार भी दिया गया. कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उपहार वर वधु को दिया गया. मुस्लिम जोड़ों का निकाह करवाया गया. वहीं, हिंदू जोड़ों का आचार्य पंडित मोहनलाल शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ विवाह संपन्न करवाया गया.

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमल बैरवा, समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता, पार्षद परसराम कुमावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हिना इसरानी, नितिन छाबड़ा, करण सिंह ,जीतपाल गुर्जर, गिर्राज जाट, मदनलाल वर्मा,शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, रामचरण पारीक, राजू मालावत, दिलशाद ,अल्लाह रखा देश वाली, काजी मोहम्मद जमीर, इमाम सलीम, इंदु पेंटर, मुन्ना भाई मंसूरी, संजय सिरस, नितेश बरवाड़ा, राजेंद्र चौधरी, मोहित चंवरिया,आशु गोड, वीरेंद्र सिंह राजावत, रवि रामनानी, बाबूलाल सैनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हिना इसरानी, एडवोकेट पूनम सोनी, जितेंद्र विजय, सौरभ चतुर्वेदी, प्रदीप पारीक, श्री राम चौधरी, हनुमान गुर्जर, सुवा लाल मीणा , घासी जैन, अविनाश पारीक,समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. संस्थान ने घोषणा की कि यह विवाह सम्मेलन हर वर्ष आयोजित किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें-

Trending news