Tonk News: राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ बीसलपुर बांध क्षेत्र में इस बार चल रहे बारिश के दौर ने फिर से बांध के छलकने की उम्मीदों को बढ़ा दिया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Tonk News: राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ बीसलपुर बांध क्षेत्र में इस बार चल रहे बारिश के दौर ने फिर से बांध के छलकने की उम्मीदों को बढ़ा दिया है. पिछले चार दिन में बांध क्षेत्र में 118 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है.
राजस्थान में मानसून की दस्तक के साथ बीसलपुर बांध क्षेत्र में इस बार चल रहे बारिश के दौर ने फिर से बांध के छलकने की उम्मीदों को बढ़ा दिया है. पिछले चार दिन में बांध क्षेत्र में 118 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है. फिलहाल बांध का जल स्तर स्थिर बना हुआ है. वहीं बांध से पानी का वाष्पीकरण अब थमने गया है। बांध में सामान्यतया जुलाई माह से ही सहायक नदियों से पानी की आवक शुरू होती है. ऐसे में बांध का जलस्तर अभी स्थिर है.
बीसलपुर बांध क्षेत्र में गुरुवार देर रात से लेकर सुबह तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई. बीते 24 घंटे में बांध क्षेत्र में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई. शुक्रवार सुबह बीसलपुर बांध का गेज 312.45 आरएल मीटर दर्ज किया गया. जल संसाधन विभाग ने मानसून की शुरुआत के साथ ही बाढ़ नियंत्रण की पूर्व तैयारी कर ली है. बीसलपुर बांध परियोजना कार्यालय, देवली और बांध स्थल पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं.
बीसलपुर बांध पिछले साल छह सितम्बर को पूरा लबालब हो गया. बांध की क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। बांध का निर्माण वर्ष 1996 में हो गया था. उसके बाद से यह बांध सात बार भर चुका है. बांध से करीब एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को पानी सप्लाई किया जाता है.
बीसलपुर बांध का जलस्तर 312.45 आरएल मीटर पर अभी स्थिर है. वहीं बांध अब महज 3.05 आरएल मीटर खाली है. पिछले सप्ताह जलदाय विभाग ने जयपुर में जलापूर्ति के लिए बांध से एक करोड़ लीटर पानी की मात्रा बढ़ा दी है. इसके अलावा टोंक, अजमेर और दौसा जिले में भी बांध से रोजाना पानी की आपूर्ति की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!