Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. शहर के बस स्टैंड से अस्पताल रोड तक पिछले तीन वर्षों से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जो अब बारिश के कारण और भी गंभीर हो गई है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Tonk News: टोंक जिले के पीपलू शहर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. शहर के बस स्टैंड से अस्पताल रोड तक पिछले तीन वर्षों से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जो अब बारिश के कारण और भी गंभीर हो गई है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की लगातार अनदेखी के कारण उनकी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. शुक्रवार से सावन मास की शुरुआत हुई, लेकिन पानी भरा होने के कारण महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए भी घरों से बाहर नहीं जा सकीं. बच्चों को भी स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल ही में परंपरागत रास्ते पर राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते अस्पताल की ओर जाने वाले रास्ते पर मिट्टी की दीवार बना दी गई, जिससे जलभराव की समस्या और बढ़ गई है. पीपलू बस स्टैंड से अस्पताल रोड तक का पूरा मार्ग, चाहे बारिश हो, सर्दी हो या गर्मी, हमेशा पानी से भरा रहता है. पानी की निकासी के लिए बनी नालियां अतिक्रमण की चपेट में आकर पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं, जिसके कारण पानी की निकासी संभव नहीं हो पा रही है.
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस जलभराव और गंदगी के कारण इलाके में जहरीले कीड़े-मकोड़े, सांप और बिच्छू घरों में घुस रहे हैं, जिससे निवासियों, खासकर बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. क्षेत्र के परिवार लगातार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं.
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Tonk Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!