&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Udaipur News: उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाने के एएसआई सुनील बिश्नोई को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे ऑपरेशन के दौरान ऑर्बिट रिसोर्ट की पार्किंग में रिश्वत की लेन-देन की लाइव तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जो इस मामले को और गंभीर बना रही हैं.
जानकारी के अनुसार, एएसआई सुनील बिश्नोई रिश्वत की मांग कर रहे थे. एसीबी को सूचना मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले को ट्रैप के तहत अंजाम दिया. ऑर्बिट रिसोर्ट की पार्किंग में जब एएसआई सुनील बिश्नोई शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे, उसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें घेर लिया. एसीबी एएसपी अनंत कुकर के नेतृत्व में टीम के अन्य अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिश्नोई को दबोच लिया.
रिश्वत लेते समय की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि एएसआई रिसोर्ट की पार्किंग में ही लेन-देन कर रहे थे. इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई सूचना पर आधारित थी और ट्रैप को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. गिरफ्तार एएसआई सुनील बिश्नोई को आज शाम एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है.
इस मामले की जांच जारी है और एसीबी इस बात का पता लगा रही है कि एएसआई सुनील बिश्नोई ने पहले भी कितने लोगों से रिश्वत ली है और क्या कोई बड़ा नेटवर्क इसमें शामिल है. आमजन के बीच इस खबर से काफी आक्रोश है और लोग पुलिस में बढ़ रही भ्रष्टाचार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!