Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश का शिकार हुआ थे उदयपुर के वर्दीचंद, Father's Day पर घर पहुंचा शव तो फुट-फूटकर रोया बेटा, नम आंखों से आखिरी विदाई

Air India Plane Crash: उदयपुर के वर्दीचंद अहमदाबाद प्लेन क्रैश का शिकार हुए थे. फादर्स डे पर जब उनका शव घर पहुंचा, तो बेटा फुट-फूटकर रो पड़ा. परिवार में शोक की लहर फैल गई. पढ़ें खबर, वो भी विस्तार से…

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश का शिकार हुआ थे उदयपुर के वर्दीचंद, Father's Day पर घर पहुंचा शव तो फुट-फूटकर रोया बेटा, नम आंखों से आखिरी विदाई
Image Credit: Air India Plane Crash

Air India Plane Crash: उदयपुर के वर्दीचंद अहमदाबाद प्लेन क्रैश का शिकार हुए थे. फादर्स डे पर जब उनका शव घर पहुंचा, तो बेटा फुट-फूटकर रो पड़ा. परिवार में शोक की लहर फैल गई. नम आंखों से बेटे ने अपने पिता को आखिरी विदाई दी. इस दर्दनाक पल ने सभी को भावुक कर दिया.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया. इस हादसे में अब तक 274 लोगों की जान चली गई, जिनमें विमान यात्री, मेडिकल कॉलेज के छात्र और स्थानीय निवासी शामिल थे. मृतकों के शवों की पहचान के बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंपा जा रहा है. राजस्थान से 14 लोग इस हादसे में शिकार हुए थे, जिनमें उदयपुर के वरदी चंद मेनारिया भी थे. तड़के सुबह उनका शव पैतृक गांव रुंडेड़ा पहुंचा, जहां पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source


अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में मृतक वर्दी चंद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव रुंडेडा पहुंची. इस दौरान वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, मावली पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी और वल्लभनगर एसडीएम सुरेंद्र बी पाटीदार ने वर्दीचंद की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वर्दीचंद का अंतिम संस्कार किया गया.


फादर्स डे पर एक अनोखा और दुखद क्षण देखने को मिला, जब वरदी चंद मेनारिया के बेटों ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी. इस दौरान गांव में हर किसी की आंखें नम थीं. उनकी पत्नी और बच्चे बिलख-बिलख कर रो रहे थे. अंतिम संस्कार में वल्लभनगर उपखंड स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. विविश और दीपक ने नम आंखों से अपने पिता को विदा किया, जो एक बेहद भावुक और दर्दनाक पल था.


वरदीचंद मेनारिया एक प्रवासी जीवन जीने वाले व्यक्ति थे, जो पिछले डेढ़ दशक से लंदन में रहकर कुक की नौकरी कर रहे थे. इस बार जब वे भारत आए, तो उनकी पत्नी और बच्चे उन्हें छोड़ने अहमदाबाद एयरपोर्ट तक गए थे. विमान में बैठने के बाद उन्होंने परिवार को एक सेल्फी भी भेजी थी. लेकिन जैसे ही परिवारवाले एयरपोर्ट से वापसी के लिए निकले, उन्हें हादसे की खबर मिली और वे तुरंत अहमदाबाद लौट आए. अब वही बच्चे, जो अपने पिता के लिए गर्व महसूस करते थे, उन्हें जिंदगी भर के लिए खो देने के गम में डूब गए हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More