उदयपुर पहुंचे अशोक गहलोत, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

Udaipur News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया.

उदयपुर पहुंचे अशोक गहलोत, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा
Image Credit:

Udaipur News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए अशोक गहलोत ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा.

उदयपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना अलग बात है, लेकिन देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है. राहुल गांधी लगातार इसकी आवाज उठा रहे हैं। लोगो की आवाज नही सुनी जा रही, एजेंसियों का दुर्पियोग हो रहा है.

11 साल पहले घोटाला और भ्रष्टाचार की बात करते हुए भाजपा सत्ता में आई थी. लेकिन अब तक 2G स्पेक्ट्रम और कॉल घोटाले जैसे कई मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसका मतलब साफ है कि उसे समय भाजपा नेताओं ने झूठ बोला. गहलोत ने पहलगाम में हुए पाकिस्तान के आतंकी हमले पर भी मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ पूरा देश इस मुद्दे पर सरकार के साथ में था, अगर मोदी सरकार पाकिस्तान को ओर करारा जवाब देती तो, इसका उन्हें राजनीतिक फायदा भी मिलता.

ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका गया, सुरक्षा में कहां पर चुप हुई, हमलावर आतंकियों का क्या हश्र हुआ इसके बारे में सरकार जवाब नहीं दे रही. अशोक गहलोत यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि उदयपुर में हुए कन्हैयालाल के हत्याकांड के मामले में की जांच में भी लापरवाही बरती जा रही है. अगर यह जांच एसओजी के पास होती तो संभवताया अब तक दोषियों को सजा मिल चुकी होती. लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति करने में लगी हुई है. चुनाव में भी इस मुद्दे को उठाया गया.

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि भजन लाल अभी नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं. उन्हें सीखने की जरूरत है. वे जब भी मुख्यमंत्री बने उन्होंने भाजपा सरकार की उन योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जिसे जनता को सीधा लाभ मिलता था. लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश की हेल्थ व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया, जो देश मे मॉडल के रूप में देखी जा रही थी.

गुर्जर आंदोलन पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के राज में भी गुर्जर आंदोलन हुआ, लेकिन हमने सूझबूझ दिखाई और बिना लाठी चलाए समस्या का समाधान किया. लेकिन भाजपा के राज में आंदोलनकरियो पर गोलियां चलाई गई. प्रदेश अध्यक्ष के गुर्जर आंदोलन पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि उनमें अनुभव की कमी है. राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी नेताओं की उपस्थिति पर गहलोत ने कहा कि हर साल हम वहां जाते है. लेकिन 25वीं पुण्यतिथि का महत्व होता है. इस लिए सभी लोग वहां गए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team