&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics : टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा की देश में पहली बार किसी पीएम ने जनता के बैंक में खाते खुलवाये, जन धन के खातों खुलने से अब सीधे सरकार की योजनाओ का पैसा जनता के खाते में आ रहा है, बीच के जितने भी दलाल थे, सबको बाहर निकालने का काम किया.
दिल्ली से आ रहा पैसा गरीब की जेब में जा रहा- खराड़ी
दिल्ली से आने वाला सारा पैसा उस गरीब की जेब में जा रहा है. इसे कहते है ईमानदारी से शासन. इसी से गरीबों की गरीबी मिटेगी, बाकी योजनांए बहुत बनी, सरकारें आई और गई. पैसा भी आया लेकिन पैसा उन भ्रष्ट नेताओं के जेब में गया जो भष्टाचार करके जनता के खून पसीने की कमाई लुटते थे.
मैं 5 साल आपका नौकर हूं - खराड़ी
इन सबको अगर रोकने का काम किसी में किया तो देश के पीएम ने किया है. में पांच साल आपका नौकर हूं, आपका विश्वास है तब तक हम रहेंगे, फिर चुनाव आयेंगे. हम फिर आपके सामने हाथ फैलाएंगे. कहेंगे हमकों वोट दीजिये, अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसे आशीर्वाद देना चाहिए,और गलत काम करने वाले का काला मुँह कर के घर भेजने का काम करोगे तो ही आपका भला होगा.
5 साल में कितना बदल जाता है सरपंच- खराड़ी
चुनाव होते है एक सामान्य सा सरपंच का चुनाव लड़ने वाला उस समय भी होता है और चुनाव जितने के बाद पांच साल में उसमे भी परिवर्तन दिखता है के नहीं दिखता है, रहन सहन, मकान, गाड़ी, घोड़े, इन्होंने कौन से खेतों में पैसे की खेती की ये बताओ आप.
लोकतंत्र की चाबी आपके पास आप मालिक- खराड़ी
मेरा गरीब किसान जिंदगी भर खेती करता है, वो अपना पक्का मकान नहीं बना पाता है, सरकारी कर्मचारी जिंदगी भर नौकरी करता है और लोन लेकर मकान बनाता है. इस कलाकारी क़ो बंद में करूँगा के आप करोगें, यह लोकतंत्र की चाबी है इसके मालिक आप हो.
ईमानदारी से नेता चुनने का काम जिस दिन जनता चुन लेगी, उसके बाद बेईमानी ख़त्म हो जायेगी - खराड़ी
ईमानदारी से नेता चुनने का काम जिस दिन जनता चुन लेगी, उसके बाद बेईमानी ख़त्म हो जायेगी और आपका भला होगा. लेकिन हम भी ईमानदारी से मतदान नहीं करते है, चुनाव आते है नेताजी आते है, तो कहते है कुछ लाए हो क्या, नेताजी फिर दारू और खाने के लिए पैसा देते है. यह सिलसिला चुनाव की तारीख तक चलता है, आपको दारू और खाना सब कुछ करेंगे और चुनाव के बाद में पांच साल तक आपको वो शक्ल भी दिखाए तो मेरे मुंह पर थूक देना भाइयों बहनो.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!