पुल पर तेज बहाव में बही बैंक मैनेजर की कार, ट्रैक्टर से निकाला गया बाहर

Rajasthan Accident: डूंगरपुर जिले में तेज बरसात से नदी, नाले और तालाब उफान पर बह रहे हैं. धम्बोला क्षेत्र के खांडिया किशनपुरा पुलिया पर एक बैंक मैनेजर की कार पानी के तेज बहाव में बह गई.

पुल पर तेज बहाव में बही बैंक मैनेजर की कार, ट्रैक्टर से निकाला गया बाहर
Image Credit: Rajasthan Accident

Rajasthan Accident: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में तेज बरसात से नदी, नाले और तालाब उफान पर बह रहे हैं. धम्बोला क्षेत्र के खांडिया किशनपुरा पुलिया पर एक बैंक मैनेजर की कार पानी के तेज बहाव में बह गई, लेकिन पुलिया के सेफ्टी पिलर से बह रुक गई.

इसके बाद ट्रैक्टर बुलाकर काफी मशक्कत से सुरक्षित बचाया गया. डूंगरपुर में बारिश को लेकर रेड अलर्ट की वजह से आज शनिवार को रुक-रुककर बरसात हो रही थी. गंधवा बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर हरिशंकर श्रीवास्तव अपनी कार लेकर निकले थे.

Add Zee News as a Preferred Source

रास्ते में खांडिया किशनपुरा पुलिया पर पानी बह रहा था, लेकिन बैंक जाने के चक्कर में उन्होंने पुलिया के पानी में कार उतार दी, लेकिन पानी का बहाव तेज होने से कार बहने लगी. कार पुलिया के साइड में लगे सेफ्टी पिलर से टकरा कर रुक गई.

कार बहते देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए. ट्रैक्टर को लेकर लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मैनेजर हरिशंकर श्रीवास्तव और कार को सुरक्षित निकाला. इससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

डूंगरपुर जिले के साबला एसडीएम महेश गोगारिया उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान उपखंड अधिकारी महेश गोगारिया ने निठाउवा, सागोट, वालाई सहित अन्य गांवो में पहुंचकर आमजन के साथ बैठक ली.

बैठक में अतिवृष्टि से फसल खराबा, गिरदावरी, जर्जरहाल भवन, निरीक्षण क्षेत्र में शान्ति सुरक्षा के साथ आगामी त्यौहार को सोहार्द पूर्ण मनाने पर चर्चा की. साथ ही ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू होते हुए संवाद किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंDungarpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More