Banswara Murder Case: राजस्थान के बांसवाड़ा में प्यार, धोखा और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई. युवक ने पहले वीडियो बनाया, फिर बीच सड़क पर बस स्टैंड के पास लड़की की हत्या कर दी.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा बस स्टैंड पर 1 जुलाई को दिनदहाड़े सरकारी स्कूल की टीचर लीला तबीयार की तलवार से हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद अब आरोपी महिपाल द्वारा हत्या से पहले बनाए गए दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पुलिस ने भी इन वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है.
41 सेकंड और 2 मिनट 13 सेकंड के इन वीडियो में महिपाल खुद हत्या की योजना बताते हुए दिखाई दे रहा है. वह कहता है कि लीला तलाकशुदा थी और उसे पढ़ाई में मदद करने के बाद उसने धोखा दिया. वीडियो में महिपाल अपनी मां को भी धमकी देता दिख रहा है कि वह पहले लीला की हत्या करेगा और फिर उसे भी नहीं छोड़ेगा. वीडियो में महिपाल की मां हाथ जोड़कर बेटे को रोकने की कोशिश करती नजर आ रही है, लेकिन वह नहीं मानता. वीडियो में महिपाल यह भी बोलता है कि जब वह जेल में था, तब लीला उसे छोड़कर किसी और के साथ रहने लगी थी. यह धोखा उसे बर्दाश्त नहीं हुआ, इसलिए उसने यह कदम उठाया. पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है
.
पढ़ें बांसवाड़ा जिले की एक और अहम खबर
Banswara News: बैटरी के शोरूम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
बांसवाड़ा शहर के डूंगरपुर-उदयपुर लिंक रोड पर बुधवार रात एक बैटरी के शोरूम में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि थोड़ी ही देर में पूरे शोरूम परिसर में फैल गई. धुआं उठता देख मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी. थोड़ी ही देर में दमकल के वाहन भी पहुंचे और पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया.
हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, लेकिन असल वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी. बताया जा रहा है कि शाम को थोड़ी दूर स्थित होटल लैंडमार्क के कर्मचारियों ने शोरूम से धुआं उठता देखा तो हादसे का पता चला. फायर ब्रिगेड के वाहन आए, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी. शोरुम में तीन शटर थे, जिनके ताले बारी-बारी से तोड़कर पानी की बौछार की गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: 'मेंढकों की टर्र-टर्र' पर तकरार! अविनाश गहलोत की पोस्ट से चढ़ा सियासी पारा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!