Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के पाटन थाना इलाके में डॉक्टरों ने बिना जांच किए ही 3 महीने की एक गर्भवती महिला का नसबंदी कर दी.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के पाटन थाना इलाके के मोहकमपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने बिना जांच किए ही 3 महीने की एक गर्भवती महिला का नसबंदी ऑपरेशन कर दिया.
यह पूरा मामले जनवरी महीने का बताया जा रहा है. मोहकमपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 45 साल की महिला की तबीयत बिगड़ी तब उसकी सोनोग्राफी की गई तो पता चला कि महिला गर्भवती है.उसका गर्भ 31 हफ्ते का हो चुका है.
आमलीपाड़ा की रहने वाली पीड़िता ने पाटन थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी और जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. पीड़िता ने बताया कि लगभग 5 महीने पहले रमिला नाम की एक महिला उसके पास आई और उसने खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताया. इसके बाद उसने बताया कि तुम्हारे चार बच्चे हो चुके हैं, इसलिए नसबंदी करवा लो. इसके लिए सरकार से सहायता राशि भी मिलेगी.
वहीं, पीड़िता ने 10 जनवरी, 2025 को उसके साथ मोहकमपुरा सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने बिना किसी जांच के महिला का नसबंदी का ऑपरेशन कर दिया और प्रमाण-पत्र दे दिया.
नसबंदी ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद महिला की तबीयत खराब होने लगी तो डॉक्टर के पास गई. डॉक्टरों ने जांच में बताया कि वह गर्भवती है, जिसके बाद सोनोग्राफी करवाई गई. इसमें गर्भ 28 हफ्ते एक दिन का बताया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, गर्भ अक्टूबर, 2024 में ही ठहर चुका था यानी ऑपरेशन के वक्त वह पहले से ही गर्भवती थी, लेकिन बिना जांच के ऑपरेशन कर दिया गया. पीड़िता ने कहा कि जब वह पीड़ा और शिकायत लेकर पति के साथ मोहकमपुरा सीएचसी पहुंची तो वहां मौजूद स्टाफ और डॉक्टर ने दुर्व्यवहार किया और धमकाते हुए कहा कि अगर कोई शिकायत की तो ठीक नहीं होगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!