Banswara News: बांसवाड़ा के अंबेडकर छात्रावास में तीन छात्रों की रैगिंग, सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को पीटा, उठक-बैठक लगवाई

Banswara News: बांसवाड़ा के कातरिया छात्रावास में रैगिंग का मामला सामने आया. 12 अगस्त को सीनियर छात्रों ने 3 जूनियर्स को पीटा, जिसमें महेंद्र और अभिनव ने धमकी दी- "तमीज में रहो, वरना रहना मुश्किल हो जाएगा!" शिकायत थाने में दर्ज.

Banswara News: बांसवाड़ा के अंबेडकर छात्रावास में तीन छात्रों की रैगिंग, सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को पीटा, उठक-बैठक लगवाई
Image Credit: Banswara NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Banswara News: बांसवाड़ा जिले के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय छात्रावास कातरिया में सीनियर छात्रों ने तीन जूनियर छात्रों को पीटा. घटना 12 अगस्त की शाम 7 बजे की बताई. जूनियर छात्रों ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उनके सीनियर छात्र महेंद्र और अभिनव ने छात्रावास के कमरे में आकर धमकी दी कि हम तुम्हारे सीनियर हैं इसलिए तुम तमीज में रहना और आंख नीचे रखना. साथ ही हम जो बोले वो करना. नहीं तो तुम्हे यहां रहना मुश्किल हो जाएगा.

दोनों ने पहले रैगिंग लेते हुए नाम पता पूछा और उठक-बैठक लगवाई. जाते-जाते दोनों ने उनके मोबाइल का डेटा खत्म होने पर जूनियर छात्रों के मोबाइल का हॉट स्पॉट शुरू करने को कहा. पीड़ित छात्र ने अपने मोबाइल का हॉट स्पॉट शुरू कर नेट उपलब्ध कराया. सीनियर छात्रों ने डेटा खत्म होने पर जूनियर के साथ गाली गलौज कर धमकाया. इसके बाद रात 1 बजे दोनों आरोपी अपने 6 साथियों के साथ हॉस्टल में धारदार हथियार लेकर आए और तीनों जूनियर छात्रों को लात घूंसों व हथियारों से मारा. हमले में तीनों छात्र लहूलुहान हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

जिन जूनियर छात्रों के साथ मारपीट हुई, वे तीन दिन पहले ही हॉस्टल में रहने आए हैं. हमले में अनिल डामोर के हाथ, पीठ और पसलियों में, अर्पित डामोर के सिर पर और अल्केश बामनिया के सिर व शरीर पर चोटें लगी हैं. तीनों बचाव के लिए चिल्लाए तो हॉस्टल में काम करने वाली कंकू व कुछ छात्र आए और तीनों को बागीदौरा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां इलाज किया. परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वही छात्रावास का वार्डन उस समय मौजूद नहीं था.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur New Hanumangarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More