&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के अरथूना थाना क्षेत्र से गुजर रही अनास नदी में गुरुवार सुबह एक महिला अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ कूद गई. लेकिन इस घटना में महिला तो बच गई लेकिन बच्चे का कोई सुराग हाथ नहीं लगा.
स्थानीय गौतखोर और SDRF की टीम नें 26 घंटे की मशक्कत के बाद मासूम का शव मिला, यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है.
पुलिस के अनुसार, फोन से उन्हें सूचना मिली कि एक महिला बच्चे सहित अनास नदी के पुल से पानी में कूद गई है. स्थानीय गौताखोरों ने उसे बचा लिया है. महिला से पूछताछ की गई तो महिला ने अपना नाम भावना पत्नी कान्तिलाल भगोरा उम्र 25 साल निवासी अडोर थाना गढी का होना बताया. उसने बताया कि मेरी शादी हुए लगभग 5 साल हुए हैं.
5-6 दिन पहले महिला और पति के बीच में कहासुनी हो गई थी. पति ने उसे 2 थप्पड मारे तो वो नाराज होकर पिता के घर गांव सैनाला आ गई थी. गुरुवार सुबह सैनाला घाटी से अहमदाबाद जाने वाली बस में बैठ गई और अनास नदी के पुल पर उतर गई. इसके बाद पुल के बीच आकर बच्चे सहित नदी में कूद गई. मुझे स्थानीय गौताखोरों ने बचा लिया मेरे बेटे का पता नहीं चल सका है.
पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलवाकर रेसक्यू शुरू किया लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चला. डेढ़ साल के बच्चे का नाम भव्यांशु है. अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है. आज सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया और पूरे 26 घंटे बाद मासूम का शव मिला. पुलिस नें शव कों मोर्चरी में रखवाया दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Banswara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!