Banswara: बांसवाड़ा शहर के वाडिया कॉलोनी में आज सुबह 9:00 बजे एक निर्माणधीन मकान में पैंथर घुस गया. निर्मानाधीन मकान में जब युवक गया तो उसे पैंथर दिखाई दिया.
Trending Photos

Banswara: बांसवाड़ा शहर के वाडिया कॉलोनी में आज सुबह 9:00 बजे एक निर्माणधीन मकान में पैंथर घुस गया. निर्मानाधीन मकान में जब युवक गया तो उसे पैंथर दिखाई दिया. युवक वहां से भाग गया. युवक नें इसकी सूचना ठेकेदार कों दी. सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.
लोगों की भीड़ देखकर पैंथर निर्माणाधीन मकान से निकलकर भागा और खेल स्टेडियम के समीप स्थित नाले में घुसा. उसके बाद वहां से वह नाले में होते हुए चला गया. यह पूरी घटना पास में स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पैंथर की सूचना मिलने ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी ली.
वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी कंगाले और खेल स्टेडियम का परिसर भी देखा पर पैंथर वहां नहीं मिला. अब विभाग की टीम कागदी नदी और उसके आसपास के इलाकों में सर्च कर रही है और पैंथर की तलाश कर रही है.
बड़ी बात यह है कि इस आबादी क्षेत्र में पैंथर के आ जाने से आसपास के लोगों में काफी दहशत का माहौल है, जहां पर पैंथर आया था. वहां पर पास ही में स्टेडियम में रोजाना सैकड़ो की संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक करने आते हैं. 10:00 बजे तक वहीं रहते हैं. अगर पैंथर स्टेडियम में घुस जाता और लोगों पर हमला करता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी.