&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की कसारवाड़ी थाना पुलिस नें बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है. थानाधिकारी नरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने जालिमपुरा गांव में दबिश देकर 80 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की.
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी हितेष कलाल (46) निवासी नाथेलाव कॉलोनी, हाल जालिमपुरा ने अपने मकान में किराना दुकान की आड़ में शराब का भंडारण कर रखा था.
तलाशी में राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेज व्हिस्की की 5 पेटी, क्वांटी क्लब व्हिस्की की 10 पेटी, किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर की 7 पेटी, किंगफिशर सुपर स्ट्रॉन्ग टिन बीयर की 3 पेटी, बकार्डी सुपर प्रीमियम रम मिक्स्ड ड्रिंक की 4 और मध्यप्रदेश निर्मित पेटी निर्मित अंग्रेजी शराब रॉयल सेलेक्ट डिलक्स व्हिस्की की 18 पेटी, बैगपाइपर व्हिस्की की 3 पेटी, लंदन प्राइड प्रीमियम व्हिस्की की 5 पेटियां मिली.
पुलिस ने मौके से कुल 80 पेटी शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई और कहां सप्लाई की जानी थी.
पढ़िए राजस्थान की एक और खबर
जयपुर के रेनवाल में स्कूली छात्रों से भरी बाल वाहिनी अनियंत्रित होकर पलट गई. सूचना पर रेनवाल थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. हादसे में घायल हुए विद्यार्थियों को हिंगोनिया के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा.
सड़क हादसे में आधा दर्जन स्कूली छात्रों के घायल होने की सूचना मिली है. हादसे के दौरान बाल वाहिनी 2 दर्जन से अधिक विद्यार्थी में सवार थे. हिंगोनिया गांव की निजी स्कूलों की बाल वाहिनी बताई जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Banswara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!