&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में पुलिस ने दो बड़े गैंग का खुलासा किया है. पुलिस नें इन दो गैंग के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों से पूछताछ में 15 चोरी की बाइक और 15 मंदिर और घरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है.
बांसवाड़ा जिले में अब तक का पुलिस का यह सबसे बड़ा खुलासा है. एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में लगातार बाइक चोरी, मंदिरों में सूने मकान में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही थी.
इसको लेकर विशेष टीम का गठन किया गया और टीम ने अच्छा काम करते हुए दो बड़े गिरोह को गिरफ्तार किया. जिसमें एक बाइक चोर गिरोह के अनिल चरपोटा को गिरफ्तार किया, उससे पूछताछ में उसने 15 बाइक चोरी करना कबूल किया. अनिल कि निशानदेही पर चोरी की 15 बाइक को बरामद कर लिया गया है.
वहीं, दूसरी ओर मंदिरों और घरों में हो रही चोरियों के मामले में एक गिरोह का खुलासा किया है, जिसमें गिरोह के रमेश निनामा और सुनील मई डा को गिरफ्तार किया. इन दोनों से पूछताछ में बांसवाड़ा जिले में 15 मंदिर और सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा हुआ है.
इन तीनों आरोपियों से और पूछताछ बाकी है. उनके सदस्य भी कई फरार चल रहे हैं, उनकी भी गिरफ्तारी बाकी है और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है. एसपी के इस एक्शन के बाद जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है, जिनके घर चोरी और बाइक चोरी हुई थी उनको भी राहत मिली है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Banswara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!