&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Banswara News: राजस्थान का 100 टापूओं के नाम से मशहूर बांसवाड़ा जिला बरसात के दिनों में बहुत खूबसूरत हो जाता है, लेकिन इस खूबसूरती के साथ साथ जानलेवा भी हो जाता है. जिले में बरसात के दिनों में कई पर्यटक स्थल पर पर्यटकों की लापरवाही हादसे का कारण बनती जा रही है. सोशल मीडिया पर रील और फोटो बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान जोखिम में डालते नजर आ रहे हैं. पर्यटक पहाड़ियों, नदी, बांध और झरनों में अधिक लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे हादसे का डर बना हुआ है.
बात अगर माही बजाज सागर बांध के माही बेक वाटर पर चाचा कोटा की करें तो यहां पर हजारों की संख्या में जिले और बाहर के पर्यटक घूमने आ रहे है और लापरवाही बरत रहे है. यहां पर माही डेम के बेक वाटर पर देसी नाव से बोटिंग हो रही है, जो हादसे के न्यौता दे रही है.
लोग बिना लाइफ जैकेट पहनकर देसी नाव में बोटिंग करते नजर आ रहे है, इतना ही नहीं पानी के बिच बिना लाइफ जैकेट के सेल्फी और वीडियो बना रहे हैं, जिससे हादसे का डर बना हुआ है. इतना ही नहीं जिले के प्राकृतिक झरने कडेलिया, जुआफॉल, सिंगपुरा सहित कई झरनों पर भी लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. पानी के बहाव के बीच जाकर लोग फोटो और वीडियो बना रहे है और अचानक से पानी का बहाव तेज हो जाए तो हादसे का डर बना रहता है पर फिर भी लोगों कों इसकी परवाह नहीं है.
जिला प्रसाशन ने कई जगह चेतवानी बोर्ड तो लगा दिए पर वहां कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है और लोग सेल्फी और रील के चक्कर में रियल में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. बांसवाड़ा जिले में पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने कहा है कि हमने सभी ग्राम पंचायत को निर्देशित किया है की सभी पर्यटक स्थलों पर चेतावनी बोट लगा दिया जाए और शनिवार रविवार को अधिक संख्या जिन पर्यटन स्थलों पर आती है. वहां पर सिविल डिफेंस की टीम भी तैनात कर दी जाती है और स्थानीय लोगों को भी हमने निर्देशित किया है कि जिले में आने वाले सभी पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं हो और जहां हर संभव मदद मिले इसके भी निर्देश दिए हैं.
बांसवाड़ा जिले के चाचाकोटा, केबी हिल, जगमेरु हिल, कडेलिया, सिंगपुरा, जुआफाल, झोल्लाफॉल झरने में कई बार हादसे हो चुके है और कई लोगों की जान डूबने और गिरने से जा चुकी है. बांसवाड़ा के माही बांध के बेक वाटर के चाचाकोटा, जगमेरु हिल, केबि हिल,कडेलिया झरना, जुआफॉल झरना, सिंगपुरा झरना, झोल्लाफॉल झरना, माही डेम, सुरवानिया डेम, हैरो डेम सहित कई स्थान है जहा लापरवाही से हादसे का डर बना रहता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Banswara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!