Banswara News: बांसवाड़ा में पुलिया बनी काल! तेज बहाव में युवक बहा, 26 घंटे से लापता

Rajasthan News: बांसवाड़ा ज़िले के दानपुर थाना क्षेत्र में घोड़ी तेजपुर और कुंडल के बीच बनी रपट पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बनी है. जहां पर एक युवक पानी के तेज बहाव के कारण बह गया.

Banswara News: बांसवाड़ा में पुलिया बनी काल! तेज बहाव में युवक बहा, 26 घंटे से लापता

Banswara News: बांसवाड़ा ज़िले के दानपुर थाना क्षेत्र में घोड़ी तेजपुर और कुंडल के बीच बनी रपट पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बनी है. शुक्रवार सुबह पुलिया पार करते समय तेज बहाव में एक युवक बह गया, जिसे 26 घंटे बीतने के बाद भी नहीं खोजा जा सका है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया.

तेज बहाव के कारण हो रही परेशानी
फिलहाल पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव दल को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कल सुबह ही युवक की बाइक बरामद कर ली गई है, लेकिन युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. गौरतलब है कि पिछले 8 दिनों में यह दानपुर क्षेत्र में पानी में बहने की दूसरी बड़ी घटना है.

बारिश के कारण नदी उफान पर
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते नदी उफान पर है, जिससे पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था. स्थानीय प्रशासन, पुलिस और SDRF टीमें संयुक्त रूप से युवक की तलाश में जुटी हैं. क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि बारिश के इस मौसम में जलभराव वाले क्षेत्रों और पुलियाओं से बचें.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ठीकरिया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
वहीं बांसवाड़ा के राजतालाब थाना क्षेत्र के ठीकरिया गांव में सुबह एक युवक लक्ष्मण बांसफोड़ (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह घर में अकेला था. सुबह उसका बड़ा बेटा देवीलाल घर पहुंचा तो लक्ष्मण को कमरे में रस्सी से लटका हुआ पाया. उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भिजवाया. परिजनों के अनुसार, लक्ष्मण बांस व मिट्टी के गमले बेचने का कार्य करता था. कुछ दिन पूर्व उसने अपने पुराने स्थान पर पक्का मकान निर्माण शुरू किया था, लेकिन प्रशासन द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई में मकान को तोड़ दिया गया. इसके बाद से वह काफी मानसिक तनाव में रहने लगा था. घटना के वक्त वह घर पर अकेला था, जबकि परिवार किराए के मकान में रह रहा था. बेटे के आने के बाद ही घटना की जानकारी मिल पाई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news