&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Pratagarh News: प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह में शामिल एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. इसके अन्य साथियों की तलाश जारी है.
छोटीसादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि बीती 13 जून को चित्तौड़गढ़ निवासी शांतिलाल ने प्रकरण दर्ज करवाया की फेसबुक पर कुछ समय पहले उसकी एक लड़की के साथ दोस्ती हुई. उसने अपना नाम लीला बताया. बाद में लीला ने उसे फोन कर छोटी सादड़ी मिलने और बात करने बुलाया.
12 जून को वह अपनी बाइक लेकर छोटी सादड़ी गांधी चौराहे पर पहुंचा तो यहां लीला उसकी बाइक के पीछे बैठ गई और उसे भंवर माता देवस्थान से आगे ले गई. जहां पर पूर्व नियोजित तरीके से उसके परिचित दो आदमी और एक औरत खड़े हुए थे जिन्होंने बाइक को रोकते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और लीला के साथ उसके वीडियो बनाएं. इस दौरान उन्होंने उसके पास रखे 25 हजार 700 सौ रुपए और बाइक भी छीन ली और वहां से भाग निकले.
बाद में उसको फोन कर 1 लाख रुपए मांगते हुए ब्लैकमेल कर रहे हैं, तभी से पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी. जांच के बाद आज इस गिरोह में शामिल धोलापानी निवासी रमेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया जिसने वारदात करना कबूल किया.
पूछताछ में उसने बताया कि उसके गिरोह में शामिल महिला इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किसी से भी दोस्ती करती और उसको मिलने के बहाने बुलाती, बाद में गिरोह में शामिल लोग उसके साथ मारपीट और लूटपाट करते तथा बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपए एठते हैं. पुलिस पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल इसके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है.