Chittorgarh Accident News: चित्तौड़गढ़ में तेज रफ्तार का कहर, बस पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए कई यात्री

Rajasthan Accident: चिकारड़ा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त हो गया जब राजधानी बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया.

Chittorgarh Accident News: चित्तौड़गढ़ में तेज रफ्तार का कहर, बस पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए कई यात्री

Rajasthan Accident: चिकारड़ा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा उस वक्त हो गया जब राजधानी बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया. बस खाई में पलट गई. हादसा डूंगला उपखंड के सुजा खेड़ा के पास उदयपुर-निंबाहेड़ा राजमार्ग पर हुआ.

बस में सवार चार दर्जन से अधिक यात्रियों में से 7 घायल हो गए. मंडपिया थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे और घायलों को पीएससी चिकारड़ा लाए, जहां से गंभीर रूप से घायल गंगाबाई और जगदीश चंद्र को चित्तौड़ रेफर किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी.

तेज रफ्तार बस ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी हादसा हुआ. ग्रामीणों ने परिवहन विभाग की लापरवाही और निजी बस संचालकों की मनमानी पर गहरा असंतोष जताया. सड़क की खराब स्थिति, बिना संकेतक वाले ब्रेकर और बिना परमिट दौड़ती बसों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है. मौके पर डिप्टी देशराज ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news