Chittorgarh: सड़क हादसे में 26 दिन बाद ही उजड़ा सुहाग, दुल्हन हुई गंभीर घायल

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बेगूं में दूल्हा-दुल्हन गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी और कार से टकराई. हादसा इतना भयानक था कि दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई. 

Chittorgarh: सड़क हादसे में 26 दिन बाद ही उजड़ा सुहाग, दुल्हन हुई गंभीर घायल
Image Credit: Chittorgarh News

Chittorgarh News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बेगूं में देवता को धोक लगाने जा रहे दूल्हा-दुल्हन गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई.

ये हादसा इतना भयानक था कि दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुल्हन के साथ परिवार के 7 सदस्य घायल हो गए. जिनमें 6 लोगों को बेगूं से चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

यह हादसा चित्तौड़गढ़ के बेगूं में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे अनोपपुरा के पास हुआ था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी पलटने से मंडावरी गांव के रहने वाले कालू लाल (23) की मौके पर मौत हो गई. कालू लाल की 12 मई की शादी हुई थी.

वहीं, हादसे में नवविवाहिता पूजा (22), दूल्हे की मां सायरी बाई, बहन देऊ, परिजन सत्यनारायण, रिंकू, बालक लक्की और रोहित घायल हो गए, जिनको बेगूं उप जिला अस्पताल ले जाया गया. वहीं से दुल्हन पूजा के साथ 6 लोगों को चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया. इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव मंडावरी दूल्हा-दुल्हन अपने परिवार के साथ धूण जी महाराज देवता के धोक लगाने से इको कार से जा रहे थे. वहीं, गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर अनोपपुरा के पास तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित हुई और 3 बार पलटी खा गई. इसके बाद सामने से आ रही एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई.

कहा जा रहा है कि कालू लाल इकलौता बेटा था, जिसकी शादी 12 मई को पूजा से हुई थी. शादी को एक महीना भी नहीं हुआ था कि यह भीषण हादसा हो गया.

Reporter- Abhishek Sharma

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.