टहलते हुए सुवानियां स्कूल आ गया मगरमच्छ, घास में मुंह खोल बैठ गया

Chittorgarh News : इस बार स्कूल परिसर में मगरमच्छ का घुसना बड़ा खतरा था, वो अच्छी बात है स्कूल में ना तो बच्चे थे और ना ही स्कूल का स्टॉफ. अब जल्द से जल्दी स्कूल परिसर में फैली इस बड़ी घास को हटा लेना ही बेहतर होगा.

टहलते हुए सुवानियां स्कूल आ गया मगरमच्छ, घास में मुंह खोल बैठ गया
Image Credit: Chittorgarh NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Chittorgarh News : चित्तौड़गढ़ के गंगरार उपखंड क्षेत्र के सुवानियां गांव के सरकारी स्कूल में करीब 9 से 10 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया. गनीमत रही कि इस समय बच्चे और स्टाफ छुट्टी पर थे, वरना यह बड़ा हादसा बन सकता था.

सूचना मिलते ही वन विभाग और वन्य जीव प्रेमियों की टीम मौके पर पहुंची. स्कूल परिसर में दो से तीन फीट ऊंची घास और फिसलन के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आईं.

Add Zee News as a Preferred Source

टीम ने दो से तीन घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग के वाहन में लादा और बस्सी बांध में छोड़ दिया. ग्रामीणों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

आपको बता दें कि यह क्षेत्र पहले भी मगरमच्छ के आने के लिए जाना जाता है खासतौर पर बारिश के दिनों में तो मगरमच्छ आमतौर पर देखने को मिल जाते हैं

मगरमच्छ करीब 9 से 10 फीट लंबा और 100 किलो वजन का था. जो स्कूल परिसर में उगी घास में आराम से मुंह खोल कर बैठा था.

बताया जा रहा है कि दिन में 2 बजे मगरमच्छ ने स्कूल में एंट्री ली तभी ग्रामीणों ने उसे देख लिया था. खबर पूरे गांव में आग की तरह फैली और वन विभाग को सूचित किया गया.

स्कूल में बैठे मगरमच्छ को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कहीं जा कर काबू में किया जा सका. फिर इसे वन विभाग की टीम ने बस्सी संचुरी में ले जाकर बांध में छोड़ दिया.

आपको बता दें कि सुवानियां के पास ही बेड़च नदीं गुजरती है जिससे ये मगरमच्छ गांव की तरफ आ जाते हैं . एक महीने पहले भी दो बार मगरमच्छ गांव की यात्रा कर चुके हैं जिन्हे पकड़कर सुरक्षित छोड़ा गया था.

इस बार स्कूल परिसर में मगरमच्छ का घुसना बड़ा खतरा था, वो अच्छी बात है स्कूल में ना तो बच्चे थे और ना ही स्कूल का स्टॉफ. अब जल्द से जल्दी स्कूल परिसर में फैली इस बड़ी घास को हटा लेना ही बेहतर होगा.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More