Dungarpur: बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी मां, वापस लौटी तो बेटी...

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने एक युवक पर परेशान करने के आरोप लगाया है.

Dungarpur: बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी मां, वापस लौटी तो बेटी...
Image Credit: Dungarpur News

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाल मांडव गांव में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त छात्रा घर में अकेली थी. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. परिजनों ने एक युवक पर परेशान करने के आरोप लगाए है. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है.

दोवड़ा थाने के एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि पाल मांडव गांव निवासी 15 वर्षीय अभिलाषा परमार 11वीं कक्षा की छात्रा थी और दामड़ी गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी. अभिलाषा के पिता दिनेश परमार मुंबई में मजदूरी करते है. आज अभिलाषा की मां शारदा गांव में सामान लेने बाजार गई थी. अभिलाषा घर पर अकेली थी. शारदा देवी जब सामान लेकर वापस घर लौटी तो देखा कि अभिलाषा घर में फंदे पर लटकी हुई थी, जिस पर उसने चिल्ला कर परिजनों और पड़ोसियों को बुलाया.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजनों ने अभिलाषा को फंदे से नीचे उतरा और जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद अभिलाषा का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा गया. परिजनों ने एक युवक पर अभिलाषा को परेशान करने का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Rajsamand News: रोडवेज बस में बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने माहौल को गमगीन कर दिया. बता दें कि देवथड़ी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. ऐसे में हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. आक्रोशित भीड़ ने हाईवे बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. हंगामे को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. फिलहाल, हाईवे पर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हादसा राजसमंद रोडवेज डिपो की एक बस से हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.