&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर पुलिस की ओर से 3 ऑपरेशन चलाए गए. ऑपरेशन संस्कार ओर शिकंजा में 136 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि ऑपरेशन पृथ्वी में 7 ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर, बजरी और क्वार्ट्ज पत्थर जब्त किए है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 2 लाख रुपए बताई जा रही है.
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि साइबर अपराध, वांछित अपराधों की धरपकड़, उपद्रव फैलाने वालों।के खिलाफ एक्शन ओर अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस ने स्थाई वारंटी ओर वांछित अपराधियों की धरपकड़ की.
पुलिस ने 18 स्थाई वारंटी, 14 वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए जबकि, 55 चालानशुदा अपराधियों को पाबंद किया है. वही, ऑपरेशन संस्कार के तहत शांतिभंग में 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इसके अलावा अवैध कारोबार के खिलाफ एक्शन लेते हुए सदर, दोवड़ा, सागवाड़ा, निठाउवा थाना पुलिस ने 4 ट्रैक्टर ट्रॉली पत्थर पकड़े हैं. 2 ट्रॉली बजरी पकड़ी है. वहीं, 1 ट्रेक्टर ट्रॉली क्वार्ट्ज पत्थरों से भरी पकड़ी गई.
पढ़िए डूंगरपुर की एक और खबर
Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में जिला लेखा सेवा एसोसिएशन का वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आज शहर के अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित हुआ. जिला कोषाधिकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे. सम्मलेन में सहायक लेखाधिकारी प्रतीक जैन को जिला अध्यक्ष बनाया गया.
लेखा सेवा एसोसिएशन के वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम में जिलेभर से सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अकाउंटेंट शामिल हुए. कार्यक्रम में जिला कोषाधिकारी एन आर विश्नोई ने एसोसिएशन की ओर से नए कनिष्ठ लेखाकारों का स्वागत किया गया.
इस दौरान सभी नवनियुक्त कनिष्ठ लेखाकारों ने अपना परिचय दिया. वहीं, इस मौके पर जिला कोषाधिकारी एन आर विश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित किया और उन्होंने अपने संबोधन में राज्य सरकार की मंशानुरूप अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आव्हान किया.
इधर कार्यक्रम में जिला लेखा सेवा एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न हुए, जिसमें सर्व सम्मति से सहायक लेखाधिकारी द्वितीय प्रतीक जैन को जिला अध्यक्ष चुना गया. वहीं. रजनीश प्रकाश चौबीसा, किशोर डिंडोर, जयेश कलाल, खुशवीर सिंह चौहान, निर्भय पाटीदार और जयेश हडात को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!