पीएम फसल बीमा योजना, डूंगरपुर के 400 किसानों के खातों में आई बीमा क्लेम की राशि

Dungarpur News:  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत डूंगरपुर जिले के 400 किसानों के खातों में बीमा क्लेम की राशि आई, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे. 

पीएम फसल बीमा योजना, डूंगरपुर के 400 किसानों के खातों में आई बीमा क्लेम की राशि
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम राशि के भुगतान को लेकर प्रदेश के झुंझुनू में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देशभर के 35 लाख किसानों के खातों में बीमा योजना की 3900 करोड़ की राशि डीबीटी की. इस दौरान डूंगरपुर जिले के 400 किसानों को भी बीमा योजना का लाभ मिला.

डूंगरपुर कलेक्ट्रेट स्थिति डीओईटी के वीसी कक्ष से जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, भाजपा नेता बंशीलाल कटारा, बद्री प्रसाद कटारा सहित बड़ी संख्या में किसान भी वीसी के जरिए राज्य स्तरीय समारोह से जुड़े.

Add Zee News as a Preferred Source

राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, सहित कई राज्यों के 35 लाख किसानों को 3900 करोड़ की राशी सीधे तौर पर ट्रांसफर की.

इसके तहत डूंगरपुर जिले के 400 किसानों के खातों में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम राशि ट्रांसफर करते हुए किसानो को राहत दी गई है. जैसे ही रिमोट के माध्यम से डीबीटी किया गया. किसानों के मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हो गए. मोबाइल पर राशि के खाते में पहुंचने का मैसेज आते ही किसानों के चेहरे खिल उठे.

डूंगरपुर जिले के किसान कावाराम निवासी गोकुलपुरा ने मोबाइल पर डीबीटी के माध्यम से आए 11489.68 रुपये के मैसेज को प्रसन्नता से दिखाते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. इस दौरान भाजपा नेता बंसीलाल कटारा ने भी किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More