Dungarpur: रोडवेज बस पर पथराव और आर्म्स एक्ट मामले में 2 बदमाश गिरफ्तार

Chaurasi, Dungarpur News: राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने रोडवेज बस पर पथराव करने और आर्म्स एक्ट में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया और कस्बे में जुलूस निकाला. 

Dungarpur: रोडवेज बस पर पथराव और आर्म्स एक्ट मामले में 2 बदमाश गिरफ्तार
Image Credit: Rajasthan crimeSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Chaurasi, Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस ने रोडवेज बस पर पथराव करने और आर्म्स एक्ट में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक और दोनों बदमाशों के पास धारदार हथियार भी बरामद किए हैं. इधर पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का सीमलवाड़ा कस्बे में जुलूस निकालते हुए अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का संदेश दिया.

डूंगरपुर जिले के धंबोला थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि 12 जून को सीमलवाड़ा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक रोडवेज बस पर पथराव कर नुकसान पहुंचाया था और मौके से फरार हो गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

रोडवेज कार्मिकों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच की और बदमाशों की पहचान गजपुर निवासी सुनील रोत और गडा वाटेश्वर निवासी राहुल खराड़ी के रूप में की लेकिन दोनों बदमाश फरार चल रहे थे.

इधर पुलिस को दो युवकों द्वारा बाइक पर धारदार हथियार लहराते हुए लोगों में भय व्याप्त करने की सूचना मिली. जिस पर पुलिस ने धंबोला पावर हाउस पर नाकेबंदी की.

इस दौरान बाइक पर दोनों बदमाश आते हुए दिखाई दिए, जिनके हाथ में धारदार चाकू और तलवार थे. पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ा तो दोनों सुनील और राहुल निकले, जिस पर पुलिस दोनों बदमाशो को रोडवेज बस पर पथराव और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया.

इधर पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का सीमलवाड़ा कस्बे में जुलूस निकाला. इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को कस्बे की गली-गली घुमाया और अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का संदेश दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More