Dungarpur: आशिक और दोस्तों पर हमला करवानी वाली गर्लफ्रेंड पिता संग हुई गिरफ्तार

Dungarpur: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी और उसके दोस्तों पर जानलेवा हमाल करने के मामले में गर्लफ्रेंड और उसके पिता गिरफ्तार हुआ. 

Dungarpur: आशिक और दोस्तों पर हमला करवानी वाली गर्लफ्रेंड पिता संग हुई गिरफ्तार
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की दोवडा थाना पुलिस ने बोकडसेल में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी और उसके दोस्तों पर जानलेवा हमले के मामले में प्रेमिका और उसके पिता सहित 8 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, वारदात में प्रयुक्त जीप और बाइक को भी जब्त किया है.

हमले के दौरान भागते समय प्रेमी के एक दोस्त की तालाब में डूबने से मौत भी हो गई थी. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. वही शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Add Zee News as a Preferred Source

डूंगरपुर जिले के थानाधिकारी तेजकरण चारण ने बताया कि 15 अगस्त को पाल मांडव फला घाटिया घरा निवासी आशाराम पुत्र मोहन डेंडोर ने एक रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट में बताया था कि उसका गमीरपूरा निवासी कमला डामोर से 3 साल से प्रेम संबंध है.

13 अगस्त की रात को उसकी प्रेमिका ने फोन कर बताया कि उसके घर वाले उसके साथ मारपीट कर रहे है. तुम आकर मुझे बचा लो, नहीं तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगी. इस पर आशाराम अपने दोस्त अनिल रावल की कार से दोस्त पंकज अहारी ओर अरविंद परमार चारो अहमदाबाद से गमीरपुरा जाने के लिए निकले.

आधी रात के बाद बोकडसेल पहुंचे. बोकडसेल पुलिया के पास जाते ही प्रेमिका के परिवार के 15 से 20 लोग हाथों में लट्ठ पत्थर और कमांडर जीप लेकर खड़े थे. सभी ने लट्ठ पत्थर लेकर हमला कर दिया. हमले से कार के शीशे फूट गए. वहीं, पथराव से बचने के लिए चारों दोस्त भागे.

आशाराम, अनिल रावल और अरविंद तीनो भागते हुए जान बचाने के लिए बोकडसेल तालाब में कूद गए. आशाराम ओर अरविंद दोनों तैरकर तालाब से बाहर आ गए लेकिन पथराव में अनिल को ज्यादा चोटें आने से वह तालाब से बाहर नहीं आ सका और डूब जाने से उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

वहीं, मामले में सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने आज प्रेमिका कमला डामोर, उसके पिता सुखलाल डामोर, बहिन मुन्नी डामोर, शीला डामोर, कमलेश डामोर, मुकेश परमार, नरेश अहारी, चिराग अहारी कुल 8 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ का रही है.

पूछताछ में आरोपी प्रेमिका ने बताया कि उसके प्रेमी आशाराम ने खुद के शादीशुदा होने की बात उससे छिपाई थी, जिसके चलते वह नाराज यही ओर उसी के कारण उसने अपने परिजन और रिश्तेदारों से मिलकर ये साजिश रची थी. फिलहाल अन्य हमलावरों की भी पुलिस तलाश कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More