Dungarpur News: बाइक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक मोटर साइकिल सवार की मौत

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे टक्कर मारी, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई. 

Dungarpur News: बाइक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक मोटर साइकिल सवार की मौत
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कलाल घाटा बस स्टैंड के पास एक बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे टक्कर मार दी.

हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं, अन्य बाइक सवार फरार हो गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल नारायणलाल खराड़ी ने बताया कि कलाल घाटा निवासी मणिलाल ननोमा ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा जीवराम बाइक लेकर घर से कलाल घाटा बस स्टैंड के लिए निकला था. इस दौरान गेंजी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी.

हादसे में जीवराम को गंभीर चोट आई. वहीं, दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया. घायल जीवराम को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़िए हादसे की एक और खबर

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर क्षेत्र के लालसोट कोटा हाईवे पर दुब्बी बनास के पास मंगलवार अलसुबह करीब 4:00 बजे एक सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रेलर के पलटने के बाद शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक ट्रेलर में आग लग गई, जिसके चलते चालक और परिचालक ने कूद कर जान बचाई.

इस दौरान देखते-देखते ट्रेलर की पूरी केबिन आग की भेंट चढ़ गई. दुर्घटना के बाद हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया. सूचना के बाद सूरवाल थाना और भाड़ौती चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

उसके बाद पुलिस ने ट्रेलर को जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया. पुलिस के मुताबिक, सीमेंट से भरा ट्रेलर कोटा से करौली के टोडाभीम जा रहा था. इसी दरमियान लालसोट कोटा हाईवे दुब्बी बनास के पास अचानक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रेलर में आग लग गई. इस दौरान ट्रेलर चालक सियाराम और परिचालक लोकेश ने ट्रेलर से कूद कर अपनी जान बचाई आगजनी से ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.