&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Chaurasi, Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस ने लिखीबड़ी गांव में एक युवक के घर पर उसकी प्रेमिका के परिजनों द्वारा हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में 10 हमलावरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.
डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार राजोरा ने बताया कि लिखीबड़ी गांव निवासी हितेश डामोर गांव की रहने वाली एक नाबालिग प्रेमिका को 18 दिन पहले भगा ले गया था, जिस पर प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के घर वालो को उसे वापस लाकर सौंपने की बात कही थी.
वहीं, नहीं लाने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी. इधर नाबालिग के नहीं आने पर उसके परिवार के लोगों ने 8 सितंबर को हितेश डामोर के घर और उसके परिवार के घरो पर हमला बोल दिया.
हमला होने पर प्रेमी के घर वाले अपनी जान बचाकर घर छोड़कर भाग गए. वहीं, पीछे से हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की थी. वहीं, एक घर में रखी घास को आग के हवाले कर दिया था. पीड़ित पक्ष ने थाने में मामला दर्ज करवाया था.
पुलिस ने मामले में अनुसन्धान करते हुए प्रेमिका के 10 परिजनों को गिरफ्तार किया है, जिसमे पुलिस ने लिखीबड़ी निवासी बाबु पगी, अश्विन पगी, जवान तराल, शिवा खांट, अमृत खांट, नवा खांट, महेश, मूलचंद, मोरसन पगी और भवन को गिरफ्तार किया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.
वहीं, सीकर की दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने घर में घुसकर युवती के साथ बलात्कार करने और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने 1 साल से फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी श्रीराम खोखर निवासी बड़ का चारणवास को गिरफ्तार किया है. जीण माता पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2024 को जीण माता पुलिस थाने में पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था कि श्रीराम खोखर उसके घर में घुसकर नहाते समय उसकी अश्लील फोटो खींच ली और इसके बाद अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर डरा धमका कर उसका बलात्कार किया.
फिर आरोपी ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर रिश्तेदारों को युवती के अश्लील फोटो भेजकर वायरल कर दिए. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!