&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की को बेचने वाले एक और आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम रखा गया था. आरोपी नाबालिग के पिता के साथ मिलकर उसने बेचने की वारदात कबूल कर ली है. आरोपियों ने नाबालिग को गुजरात में 4 बार अलग-अलग जगह बेच दिया था, जहां उसके साथ रेप की वारदात हुई थी. मामले में आरोपी पिता व 3 दलाल पहले गिरफ्तार हो चुके है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
चौरासी थानाधिकारी राकेश कटारा ने बताया कि 23 मई को एक रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी. इसमें बताया कि 10 अप्रैल को उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी बाजार में जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी. परिवार के लोगों ने बताया कि उसे कई जगह रिश्तेदारी में ढूंढा, लेकिन पता नहीं लगा. 24 अप्रैल को बेटी ने व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि उसे गुजरात में किसी अनजान जगह पर कमरे में बंद कर रखा है. उसके भगाने वाले का आधार कार्ड वह भेज रही है. आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने नाबालिग बेटी को बायड गुजरात से बरामद कर लिया था.
थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता ने बयानों में बताया कि उसे कोई भगाकर नहीं ले गया है. उसके पिता और दलाल ने मिलकर उसे गुजरात में 4 बार अलग-अलग जगह पर बेच दिया था, जहां पर चारों व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस आरोपी पिता और 3 दलालों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि फरार एक और दलाल पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित कर इसकी तलाश कर रही थी. पुलिस ने आरोपी को भिंडा फला बड़गासे गिरफ्तार किया है. आरोपी पिता ने दलालों के साथ मिलकर नाबालिग को 30 से लेकर 60 हजार रुपए में बेचा था. नाबालिग को 2 से 3 दिन तक वहां रहने देने के बाद दूसरी जगह बेच देते थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!