&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने बहन की हत्या के आरोपी भाई को आज गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भाई फरार चल रहा था. झगड़े में बीच-बचाव में आने पर बहन के सिर पर लट्ठ लगने से उसकी मौत हो गई थी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
डूंगरपुर जिले के धम्बोला थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया की लिखतिया पंचकुंडी निवासी कांतिलाल डामोर ने 19 मई को रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट में बताया कि उसके ससुराल मेवडा में शादी थी, जिसके चलते वह अपनी पत्नी शारदा के साथ मेवड़ा गया था.
इस दौरान नाचने की बात को लेकर उसके साले प्रकाश रोत का गांव की कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था. झगड़े के दौरान शारदा बीच-बचाव के लिए गई थी. इस दौरान प्रकाश एक लट्ठ से किसी युवक को मार रहा था, जिसके बीच में शारदा आई गई ओर लट्ठ उसके सिर पर लगा.
सिर पर गंभीर चोट लगने से शारदा की मौत हो गई थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन आरोपी भाई फरार चल रहा था. पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे आरोपी भाई प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.
पढ़िए डूंगरपुर की एक और खबर
Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में लाडसोर बस स्टैंड के पास 2 बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में घायल 2 बाइक सवार युवकों को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया. जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है.
चौरासी थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रमेश पुत्र हाजा कटारा निवासी माथुगामड़ा फला मोजात की ओर से रिपोर्ट दी गई है. इसमें बताया की उसका बेटा नरेश कटारा ओर उसका दोस्त राजू उर्फ रोहित पुत्र लक्ष्मण डामोर निवासी उपरगामिया सांसरपुर दोनों बाइक लेकर डूंगरपुर से पाडली की ओर जा रहे थे.
बाइक को राजू उर्फ रोहित चला रहा था. लाड़सोर बस स्टैंड से थोड़ा आगे जाते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से दोनों की टक्कर हो गई. हादसे में नरेश ओर उसका दोस्त रोहित उर्फ राजू दोनो गंभीर घायल हो गए. एंबुलेंस से दोनों को डूंगरपुर श्रीहरिदेव जोशी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे.
डॉक्टर ने जांच के बाद नरेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल रोहित उर्फ राजू को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया. परिजनों की रिपोर्ट पर दूसरे बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है.
Reporter-Akhilesh Sharma
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!