Dungarpur: पंचायती राज उपचुनाव 2025 को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा, दिए निर्देश

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला परिषद के ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तीन प्रमुख विषयों-पंचायती राज उपचुनाव 2025, हर घर तिरंगा अभियान, और विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की. 
 

Dungarpur: पंचायती राज उपचुनाव 2025 को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा, दिए निर्देश
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: जिले के जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जिला परिषद के ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली. इस बैठक में तीन प्रमुख विषयों-पंचायती राज उपचुनाव 2025, हर घर तिरंगा अभियान और विश्व आदिवासी दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर गहन समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

पंचायती राज उपचुनाव की समीक्षा
कलेक्टर ने बताया कि राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशों के अनुसार, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 09 और पंचायत समिति सदस्य संख्या 16 के रिक्त पदों पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए मतदान दल प्रकोष्ठ, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, मतदान केंद्र का प्रकाशन, चेक पोस्ट, पोलिंग पार्टी की रवानगी, रोड चार्ट, ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस, ट्रेनिंग सेल, वीडियोग्राफी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुरक्षा, बिजली, और पेयजल व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई. कलेक्टर ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को पारदर्शिता और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

हर घर तिरंगा अभियान
बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को तीन चरणों में प्रभावी रूप से आयोजित करने के लिए रणनीति तैयार की गई. इसमें तिरंगा यात्रा, बाइक और ट्रैक्टर रैलियां, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा कैनवास, साफ-सफाई अभियान और राजकीय भवनों की सजावट जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे. कलेक्टर ने इन सभी बिंदुओं पर अधिकारियों से फीडबैक लिया और अभियान को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए.

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां
9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर भी व्यापक समीक्षा की गई. इस दौरान शिलान्यास और लोकार्पण, विभागीय स्टॉल्स, प्रदर्शनियां, लाभ वितरण, ट्रैफिक व्यवस्था, बैठक व मंच व्यवस्था, सुरक्षा, बिजली-पेयजल आपूर्ति, और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की तैयारियों की समीक्षा की गई. कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम को गरिमामय और प्रभावी रूप से संपन्न किया जाए.

बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और उन्हें संबंधित जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रमों की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More