Dungarpur: 5वीं की इंग्लिश की बुक से वीरबाला कालीबाई का चेप्टर हटाने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कक्षा पांचवी की अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक में वीर बाला काली बाई चेप्टर को हटाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन  किया. 

Dungarpur: 5वीं की इंग्लिश की बुक से वीरबाला कालीबाई का चेप्टर हटाने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट पर कक्षा पांचवी की अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक में वीर बाला काली बाई की प्रेरक कहानी को हटाए जाने के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. वहीं, जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपते हुए चेप्टर को दोबारा शामिल करने की मांग रखी है.

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार के नेतृत्व में पीसीसी प्रवक्ता डॉ. शंकर यादव, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित अन्य कांग्रेसी नेता एकत्रित हुए. वहीं, राज्य सरकार की ओर से कक्षा पांचवी की अंग्रेजी पाठ्य पुस्तक में वीर बाला काली बाई की प्रेरक कहानी को हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया.

Add Zee News as a Preferred Source

इस मौके पर पीसीसी प्रवक्ता डॉ शंकर यादव ने कहा की राज्य सरकार ने बुक से आदिवासी वीर बाला कालीबाई का चेप्टर हटाकर शहीद कालीबाई के अपमान के साथ आदिवासी समाज का अपमान किया है.

उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती की एक वीरांगना वीर बाल कालीबाई ने अपने बलिदान और साहस को न्योछावर करते हुए अपनी बलि दी थी. इनकी शहादत का ज्ञान बालक बालिकाओं के लिए एक सटीक उदाहरण है, जिसमें त्याग, तपस्या, साहस और बलिदान की गाथा पर इतिहास लिखा पड़ा था, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा हटा दिया गया है. उसके लिए राज्य सरकार को माफी मांगनी चाहिए.

इधर, प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में वीर बाला कालीबाई के चेप्टर को वापस जोड़ने, शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी संगठन एवं सांप्रदायिक व पक्ष पासी हस्तक्षेप को तत्काल रोकने की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author