&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग को बेटी को चार जगह बेचने व उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. चौरासी थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेलने वाले पिता और दलाल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिता और दलाल ने उसे गुजरात में 4 बार अलग-अलग जगह बेच दिया था. सभी जगह उसके साथ दुष्कर्म हुआ था. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
डूंगरपुर जिले के चौरासी थानाधिकारी राकेश कटारा ने बताया कि 23 मई को एक रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी. इसमें बताया कि 10 अप्रैल को उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी बाजार में जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी. परिवार के लोगों ने बताया कि उसे कई जगह, रिश्तेदारी में ढूंढा लेकिन पता नहीं लगा. 24 अप्रैल को बेटी ने व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि उसे गुजरात में किसी अनजान जगह पर कमरे में बंद कर रखा है. उसने एक आधार कार्ड भेजा. आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने नाबालिग बेटी को बायड गुजरात से बरामद कर लिया.
थानाधिकारी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता ने बयानों में बताया कि उसे कोई भगाकर नहीं ले गया है. उसके पिता और दलाल ने मिलकर उसे गुजरात में 4 बार अलग-अलग जगह पर बेच दिया था. जहां पर चारों व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी पिता और दलाल रतनलाल पुत्र लक्ष्मण पांडोर को डिटेल पूछताछ की. पिता ने पूछताछ में बताया कि पैसों के लिए उसकी बेटी को संतरामपुर गुजरात, बायड़ गुजरात, पाटन गुजरात और मालपुर गुजरात में बेच दिया था. सभी जगह बेचकर उनसे मोटी रकम ली. पुलिस ने आरोपी पिता और दलाल रतनलाल को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: मानसून ट्रफ से बदला मौसम! इन जिलों में आगामी 3 दिन ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!