Rajasthan Crime: डूंगरपुर में रिश्तों का कत्ल! भतीजों ने की चाचा की बेरहम हत्या

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. दो भतीजों ने आपसी कहासुनी के बाद अपने ही चाचा पर लात-घूंसों से बेरहमी से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Rajasthan Crime: डूंगरपुर में रिश्तों का कत्ल! भतीजों ने की चाचा की बेरहम हत्या
Image Credit: Dungarpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सरोदा थाना क्षेत्र के कराडा गांव में दो भतीजों ने आपसी विवाद के चलते अपने ही चाचा की लात-घूसों से पीट-पीट कर हत्या कर दी. वहीं, हत्या के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

डूंगरपुर जिले के सरोदा थाना अधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि कराडा गाँव निवासी 58 वर्षीय शंकर परमार व उसके दो भतीजे मुकेश व कालू परमार के बीच बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते शंकर के पशु घर में दोनों भतीजों ने अपने चाचा शंकर के साथ मारपीट शुरू कर दी और जमकर लात घूंसे बरसाते हुए उसे अधमरा कर दिया. वहीं, दोनों भतीजे से मौके से फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके से शंकर को उठवाकर सागवाडा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद शंकर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को सागवाडा मोर्चरी में शिफ्ट करवाया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया. वहीं, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भतीजों की तलाश शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Jhunjhunu News: पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत
झुंझुनूं जिले के मंड्रेला में गुरुवार को झुंझुनू-राजगढ़ रोड पर KTA प्लांट के पास भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय अजय चौधरी उर्फ़ धोलू की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सीसीया, बाकरा से गोगामेड़ी जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप तेज रफ्तार में गलत साइड से आई और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक चला रहा अजय उछलकर पीछे चल रहे टेंपो के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. पुलिस ने पिकअप और टेंपो जब्त कर लिया है. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पिकअप की लापरवाह ड्राइविंग साफ दिख रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More