सास-ससुर के बाहर जाने के बाद बहू ने घर में किया कांड, फिर लगी चिल्लाने...

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बहू ने सास-ससुर के घर पर ना होने पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

सास-ससुर के बाहर जाने के बाद बहू ने घर में किया कांड, फिर लगी चिल्लाने...

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की दोवड़ा थाना पुलिस ने हथाई गांव में एक घर में चोरी की वारदात का आज खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के आरोप में घर की बहू को ही गिरफ्तार किया है. ऑनलाइन गेम में रुपये डूब जाने के चलते बहू ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाने के थानाधिकारी तेज करण ने बताया कि 19 जून को हथाई गांव निवासी देवीलाल कलाल ने रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट में बताया था कि 18 जून को उसकी पत्नी अपने पीहर गई हुई थी. घर पर वह, उसका बेटा विवेक और बड़े बेटे की पत्नी बहू पूजा थे.18 की रात को घुटनों में दर्द होने से मैं रात को डूंगरपुर दिखाने चला गया था.

वहीं, अगले दिन सुबह बहु पूजा ने बताया कि घर में चोरी हो गई है. चोर सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए है. जिस पर पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया. अनुसंधान के दौरान बहू पूजा की गतिविधिया संदिग्ध लगी, जिस पर पुलिस ने पूजा को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को करना कबूल किया, जिस पर पुलिस ने आरोपी पूजा को गिरफ्तार किया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलने की आदी है. ऑनलाइन गेम में रुपये डूब जाने की वजह से उसने चोरी की साजिश रची. फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news