&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: डूंगरपुर जिले के गलंदर गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां 95 वर्षीय रामा भाई खराड़ी और 90 वर्षीय जीवली देवी ने 70 साल के लिव-इन रिलेशन के बाद शादी करने का फैसला किया. दोनों के छह बच्चे हैं, जिनमें से चार सरकारी नौकरी में हैं. बच्चों ने अपने माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए धूमधाम से शादी कराई और गांव में डीजे पर बिनौला निकाला. इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है.
)
70 साल लिव इन रिलेशन में साथ रहे, अब रचाई शादी
दरअसल, गलंदर गांव काली डोना के रामा भाई खराड़ी पिता माना खराड़ी उम्र 95 वर्ष और और उनके साथ रह रही जीवली देवी उम्र 90 वर्ष ने शादी नहीं की थी, लेकिन वे 70 साल से साथ रह रहे थे. इसके बाद उनके छह बच्चे हुए और उनकी शादियां होने के बाद पौते भी हो गए. इसमें से चार सरकारी नौकरी में है. अब जब वे बूढ़े हो गए हैं, तो उन्होंने अपने बच्चों से शादी करने की इच्छा जताई. बच्चों ने अपने माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए धूमधाम से शादी कराई.
ये भी पढ़ें- Jodhpur Viral Video: स्कूल में आपत्तिजनक हालत में थे संचालक और शिक्षिका, तभी पहुंचा पति और भाई
गांव में बजी शहनाई
शादी के दौरान गांव में डीजे पर बिनौला निकाला गया और गांव वाले भी खूब नाचे. दोनों के सभी लड़के और लड़कियां शादी में शामिल हुए. शादी के बाद दोनों ने साथ में सात फेरे लिए और गांव वालों को भोज कराया. इस अनोखी शादी ने समाज को एक संदेश दिया है कि उम्र कभी भी बाधा नहीं हो सकती है. रामा भाई अंगारी और जीवली देवी की शादी ने दिखाया है कि प्यार और साथ रहने की इच्छा कभी भी खत्म नहीं होती है.
रिपोर्टर- अखिलेश शर्मा
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!