&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: हरियाणा भाजपा के प्रभारी ओर राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया आज बुधवार को डूंगरपुर के दौरे पर रहे. सतीश पुनिया का सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया. इसके बाद शहर के विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में हिस्सा लिया. वही अपने दौरे के दौरान सतीश पुनिया मीडिया से रूबरू हुए. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने कांग्रेस को नकारा दिया है. 1885 की कांग्रेस अभी सत्ता नहीं पहचान के लिए भी मोहताज है.
सतीश पुनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओर कांग्रेस की ओर से इलेक्शन कमीशन पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि खिस्यानी बिल्ली खंभा नोचे ये कहावत पूरी तरह से कांग्रेस के लिए चरितार्थ हो रही है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस ने समय के हिसाब से अपने आप को बदला नहीं. वोट बैंक की राजनीति की. इसलिए पूरे देश ने उन्हें नकार दिया. 1885 की पुरानी कांग्रेस पार्टी आज सत्ता ही नहीं पहचान के तौर पर भी हाशिए पर है. रीजनल पार्टियों की मेहरबानी पर है. हर चुनाव में परिणाम के बाद कांग्रेस आशंका व्यक्त करती है कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है. चुनाव आयोग ने गड़बड़ी की है. बिहार मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण हुआ तो 65 लाख बोगस वोटर थे. लाखों लोग धरती पर ही नहीं है. बहुत सारे लोगों ने फर्जी तरीके से नाम लिखाए जिनकी तादाद बड़ी संख्या में है.
सतीश पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश में बहुत सारे घुसपैठिए आएं. रोहिंग्या के तौर पर आए. असम में घुसे, त्रिपुरा में घुसे, नागालैंड में घुसे ओर पूरे नॉर्थ ईस्ट में 7 सिस्टर्स स्टेट, उत्तर भारत के कई शहरों में आ गए. फर्जी तरह से प्रमाण पत्र बनवाए. आधार कार्ड बनवाएं. राशन कार्ड बनवाएं. सरकार की योजनाओं का लाभ लेना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं मतदाता बने और मतदाता बनकर राजनैतिक दलों के साथ बार्गेनिंग भी करने लगे. उसके कारण संख्यात्मक रूप से असंतुलन हुआ. भारत के मूल लोगों का उसके संसाधनों पर अधिकार था. उनमें भी बंदरबाट हुई. उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाता सूचियों की पुनरीक्षण पर राहुल गांधी की आपत्ति है. वह बेबुनियाद है और ये लोकतंत्र ने कतई अच्छी नहीं कही जा सकती है.
सतीश पुनिया ने कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है. प्रदेश मे बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी है और ये पूरे 5 साल तक चलेगी. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तब 5 साल पूरे जरूर किए, लेकिन चली कभी नहीं. रेंग रेंग कर, रगड़ रगड़कर कांग्रेस ने अपने 5 साल पूरे किए, और ये किस तरह से पूरे हुए ये सभी ने देखा है. वो 5 साल राजस्थान के इतिहास में, शासन व्यवस्था में सबसे खराब थे. प्रदेश में अराजकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार था. कांग्रेस के भीतर इतना अंतर कलह था कि उस समय के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष को बर्खास्त करना पड़ा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!