Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में डेढ़ माह पहले एक युवक का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है. वहीं, इस मामले में युवक के घरवालों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के वगेरी गांव में डेढ़ माह पहले पेड़ से लटके मिले युवक के शव मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
परिजनों ने युवक की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या कर शव लटकाने के आरोप लगाए हैं. परिजनों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. वहीं, कॉल रिकोर्डिंग के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच करवाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है.
कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुंचे परिजनों ने बताया कि उसके बेटे सतीश रोत का सेमलिया पंड्या निवासी प्रभुलाल ननोमा की बेटी डिंपल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर प्रभुलाल ननोमा ने कई बार सतीश को जान से मारने की धमकियां दी थी.
वहीं, 13 मई को भी प्रभुलाल ने सुबह फोन करके घर को जलाने और सतीश को मारने की धमकी दी थी. शाम को माया ननोमा नाम की महिला ने सतीश को फोन किया था और डिंपल को अपने साथ ले जाने की बात कहकर बुलाया था, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी परिजनों के पास है.
उसके अगले दिन 14 मई को घर से 500 मीटर दूर सतीश का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने सागवाड़ा थाना पुलिस व एसपी को भी दी थी लेकिन मामले में डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से मामले में न तो कोई जांच की गई ओर न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है.
इधर, पुलिस की ओर से मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परेशान परिजन आज कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां परिजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कॉल रिकोर्डिंग के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच करवाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!