डूंगरपुर में आधे घंटे तक होती रही मूसलधार बारिश, कई जगहों पर भर गया पानी

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में गुरुवार शाम को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई. दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम साढ़े चार बजे अचानक तेज बरसात शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे तक मूसलधार रही. 

डूंगरपुर में आधे घंटे तक होती रही मूसलधार बारिश, कई जगहों पर भर गया पानी
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में आज गुरुवार को लगातार दूसरे दिन शाम ढलते ही तेज बरसात शुरू हो गई. आधे घंटे तक तेज बरसात के बाद बरसात का दौर हल्का हुआ. वहीं, आसमान में घनघोर काले बादल छाए रहे. बारिश की वजह में सड़कों ओर नालों में पानी बहने लगा. वहीं, कई जगहों पर पानी भर गया.

डूंगरपुर में 2 दोनों से शाम के समय बरसात का दौर चल रहा है. आज सुबह से आसमान में बादल छाए रहे. दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप भी निकल आई ओर उमस का असर बढ़ गया. वहीं, शाम 4 बजे बाद फिर से आसमान में घनघोर काले बादल मंडराने लगे. करीब साढ़े 4 बजते ही अचानक तेज बरसात शुरू हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

डूंगरपुर शहर समेत आसपास के कई इलाकों में तेज बरसात हुई. बारिश की वजह से पुराने शहर में सड़कों पर भारी पानी बहने लगा. वहीं, मेन रोड पर भी शास्त्री कॉलोनी रोड समेत कई जगहों पर जल भराव हो गया. करीब आधे घंटे तक तेज बरसात हुई. इसके बाद बरसात का दौर कमजोर हुआ लेकिन हल्की ओर रिमझिम बरसात होती रही.

आसमान में बादल छाए रहे. वहीं, डूंगरपुर के बेंजा में कल बुधवार को पौने 4 इंच बरसात हुई जबकि डूंगरपुर में डेढ़ इंच बरसात हुई है. वहीं, बारिश की वजह से कई नदी, नाले ओर तालाब लबालब होकर ओवर फ्लो बह रहे है.

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ शामिल हैं. इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो