&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: सीएम भजनलाल शर्मा के जल संरक्षण अभियान को साकार रूप देते हुए बरसात के दौरान व्यर्थ बहने वाले जल के संरक्षण की दिशा में डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने एक पहल की है. कलेक्टर की पहल पर डीमीया बांध से मानसून के दौरान ओवरफ्लो होने वाले रो-वॉटर से डूंगरपुर की हृदय स्थली गैप सागर झील को भरने का काम शुरू किया है.
जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान जिले में लगातार हो रही अच्छी बरसात से लगभग सभी जल स्रोत अपनी क्षमता अनुसार पूर्ण रूप से भर चुके हैं. ऐसे में शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए डीमीया बांध में पर्याप्त जल उपलब्ध है.
उसी के चलते डिमिया बांध से ओवरफ्लो हो रहे हैं रो-वॉटर का सदुपयोग करते हुए इससे गैप सागर को भरने से जल संरक्षण का काम शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि जब तक डीमीया बांध ओवरफ्लो चलेगा तब तक रो-वॉटर को गैप सागर में छोड़ा जाएगा. इससे पानी का व्यर्थ बहाव न होकर वर्षा के पानी का सदुपयोग हो सकेगा.
उन्होंने बताया कि इस दौरान डूंगरपुर शहर की पेयजल व्यवस्था सोम कमला आंबा बांध और बोरी स्थित फिल्टर प्लांट से की जाएगी और जल वितरण में कोई व्यवधान नहीं आएगा.
इधर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने उदय विलास फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया और इस संदर्भ में पीएचईडी अधिकारियों से आवश्यक तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश भी दिए.
बता दें कि राजस्थान में वर्तमान में बारिश का मौसम है, और कई जिलों में भारी बारिश हुई है. जयपुर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है, और आर्द्रता 79% है. अगले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!