Dungarpur: रथोत्सव में गरबा-डांडिया की धूम, गेपसागर की पाल पर रातभर गूंजे गीत

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में जैन समाज के तीन दिवसीय रथोत्सव के दूसरे दिन रात को गेपसागर की पाल पर भव्य गरबा और डांडिया का आयोजन हुआ. महिलाओं, पुरुषों और युवाओं में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला. 

Dungarpur: रथोत्सव में गरबा-डांडिया की धूम, गेपसागर की पाल पर रातभर गूंजे गीत
Image Credit: Dungarpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में जैन समाज के रथोत्सव के दूसरे दिन रात को गरबा डांडिया खेला गया. महिलाएं, पुरुष ओर युवाओं में डांडिया को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा.

आधी रात को गरबा के साथ गैपसागर की पाल से दोनों रथ लेकर मंदिरों में भंडारा कर दिया जबकि घाटी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ-साथ गैपसागर की पाल लेकर पहुंचे. यहां तड़के तक गरबा खेला गया.

Add Zee News as a Preferred Source

जैन समाज के पर्यूषण पर्व की समाप्ति पर 3 दिवसीय रथोत्सव के तहत रात्रि में गेपसागर की पाल पर डांडियों की धूम रही. वहीं, दिन भर रथों में विराजित देव प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा.

गेपसागर की पाल पर देर रात्रि तक गेर व भुलमणी पर युवक और युवतियों की टोलियां भगवान की स्तुति में नाचते रहे. श्रद्वालुओं ने पूजा अर्चना की. डांडिया नृत्य के बाद रात्रि 12 बजे दोनों रथ वापस शहर की ओर रवाना कर दिए गए.

कोटड़िया मंदिर का रथ भण्डार किया गया. मामा-भानजा मंदिर का रथ 2 घंटे माणक चौक में रहा. वहां भी श्रद्वालुओं ने डांडिया नृत्य का लुत्फ लिया. इसके बाद रथ को माणक चौक से फौज का बड़ला होते हुए घाटी स्थित मामा-भानजा मंदिर ले जाकर भण्डार किया गया.

दूसरी ओर फौज का बड़ला उण्डा मंदिर से रथ निकाला गया, जो गेपसागर की पाल पर पहुंचा. डूंगरपुर शहर में तीन रथ, सागवाड़ा में दो रथ, गलियाकोट पुर्नवास कॉलोनी में दो रथ, पीठ में एक, चितरी, साबला, भीलूड़ा में एक-एक रथ समेत जिले भर दो से तीन मंजिला हैं. इस तरह के रथ बनना तो अब बेहद ही मुश्किल काम है इसलिए इनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

हिन्दू पंचांग के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 22 सितंबर 2025 को है. इसी दिन कलश स्थापना की जाएगी और 01 अक्टूबर को नवरात्रि की समाप्ति होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More