Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के आसपुर में बीती रात अज्ञात कुछ लोगों ने जेसीबी की मदद से गांव के मुख्य रास्तों पर पर सीढ़ियां, दीवार तक तोड़ डाली.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की आसपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कतिसौर में बीती रात अज्ञात कुछ लोगों ने जेसीबी की मदद से गांव के मुख्य रास्तों पर अतिक्रमण के नाम पर सीढ़ियां, दीवार तक तोड़ डाली, जिससे लाखों का नुकसान होने का अनुमान है.
मामले के अनुसार, कतिसौर में बीती रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात लोग जेसीबी लेकर आए और लक्ष्मीनारायण मंदिर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर सीढ़ियां तोड़ते हुए आए. फिर इसके बाद बस स्टैंड तक तोड़फोड़ की.
वहीं, पीपली चोक तक कई घरों और दुकानों की सीढ़ियां तोड़ दी, जिससे लाखो का नुकसान होने का अनुमान है. यह कार्रवाई बिना प्रशासन की मंजूरी के बगैर हुई है.
इस अतिक्रमण को हटाने के लिए न तो ग्राम पंचायत में कोई प्रस्ताव लिया गया था और ना ही इन लोगों के द्वारा किसी मकान मालिक या दुकान मालिक को किसी तरह का अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेटम दिया गया था. इसे लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
इधर, जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार योगेंद्र वैष्णव ,विकास अधिकारी महेश चौहान,ग्राम विकास अधिकारी सचिन जोशी ,कमलेश त्रिवेदी,पटवारी गौरव पाटीदार सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे. गांव के हुए नुकसान का निरीक्षण किया. बाद वीडीओ और पटवारी को नुकसान के जियो टैग फोटो और नाम लिखने के निर्देश दिए. इधर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जेसीबी और लोगों को पहचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
पढ़िए डूंगरपुर की एक और खबर
Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में हुआ. जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे. सीएम भजनलाल शर्मा ने वर्च्युली जुड़ते हुए गुजरात राज्य से सटे रतनपुर बॉर्डर पर लवकुश वाटिका का वर्चुअली लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने वर्चुअली संबोधित करते हुए पर्यावरण ओर जल संरक्षण का संदेश दिया.
जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के प्रभारी गोपीचंद मीणा, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह समेत कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि ओर स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअली रूप से कार्यक्रम से जुड़े.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में जल ओर पर्यावरण को बचाना सबसे महत्वपूर्ण है और ये जिम्मेदारी हम सभी की है. उन्होंने कहा कि सरकार जल संरक्षण के साथ हो पर्यावरण को बचाने की दिशा में काम कर रही हैं. मुख्यमंत्री ने जयपुर से रिमोट के जरिए डूंगरपुर के रतनपुर में लवकुश वाटिका का लोकार्पण किया.
प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि पानी के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई है. ये अभियान 5 से 20 जून तक चलेगा, जिसमें जल स्त्रोत को पुनर्जीवित करने के काम किए जा रहे हैं.
वहीं, इस अभियान के माध्यम से वर्षा के जल का संरक्षण कर भू जल का स्तर बढ़ाया जाएगा. इधर इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए इस बार 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही इन पौधों को जीवित रखने के लिए सभी विभाग और अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी.
Reporter- Akhilesh Sharma
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!