डूंगरपुर नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक, RUIDP के कामों को लेकर पार्षदों ने जमकर किया हंगामा

Dungarpur News: डूंगरपुर नगर परिषद की साधारण सभा बैठक में आरयूआईडीपी के अधूरे कामों पर पार्षद भड़के. पार्षदों ने आरोप लगाया कि जहां मन आया सड़कें खोदीं. न सीवरेज, न नल कनेक्शन...

डूंगरपुर नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक, RUIDP के कामों को लेकर पार्षदों ने जमकर किया हंगामा
Image Credit: Dungarpur News

Rajasthan News: डूंगरपुर जिले में नगर परिषद डूंगरपुर की बैठक आज बुधवार को सभापति अमृत कलासुआ, आयुक्त प्रकाश डूडी की मौजूदगी में हुई. बैठक में सभापति से लेकर पार्षदों ने शहर में आरयूआईडीपी के चल रहे सीवरेज व पेयजल लाइन के कार्यों पर जमकर हंगामा किया. वहीं बैठक में शहर के विकास व स्वच्छता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए.

बैठक में सीवरेज लाइन को लेकर सभापति के साथ ही पार्षदों का आक्रोश फूट पड़ा. पार्षदों ने कहा कि रूडीप के ठेकेदार और अधिकारियों ने मिलकर शहर की सड़कों को जहां तहा खोद दिया है. हालत ये है कि शहर में कई कालोनियों में 2 साल से टूटी हुई है. कोई अधिकारी और ठेकेदार सुनने को तैयार नहीं है. शहर के लोगों के अब तक न तो सीवरेज के कनेक्शन हुए है और न हीं पानी की लाइन के. अधूरे काम से शहर के लोग परेशान है. गड्ढे और टूटी-फूटी सड़कों से हादसे हो रहे है.

Add Zee News as a Preferred Source

सभापति अमृत कलासुआ ने कहा कि उनके काम से मै खुद परेशान हूं. लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा. सभापति ने कामकाज में लापरवाही पर नोटिस देने ओर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए. पार्षदों ने नल कनेक्शन देने में भी आनाकानी करने के भी आरोप लगाए. बैठक में शहर के प्रमुख 4 एंट्री रोड पर प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा. परिषद के जेईएन ने ड्राइंग दिखाते हुए कहा कि 2 लेन के अनुसार गेट बनेगा, जिसमें 13 -13 मीटर का गैप होगा. ऊपर की तरफ छतरियां बनेगी. शार्दुल सिंह राठौड़ ने बलवाड़ा पत्थरों से इसका निर्माण कराने की बात कही. वही पार्क के लिए आरक्षित जमीन पर नए पार्क बनने पर चर्चा के दौरान वसुंधरा विहार, नवाडेरा के अलावा भी बांसडवाड़ा, पातेला तालाब के पास, घाटी सारणेश्वर मंदिर रोड, मस्तान बाबा दरगाह के पास पार्क बनाने की मांग उठी. वही जिन पार्कों में टूट फूट हुई है उनकी भी मरम्मत करवाने के निर्देश दिए.

शहर की तंग संकरी गलियों के लिए एक छोटी बोलेरो फायर ब्रिगेड खरीदने पर भी सहमति बनी. वही सरकार की ओर से भी 3 फायर ब्रिगेड आने की प्रोसेस चल रही है. बैठक में पान मसाला, गुटखा बेचने को लेकर सभापति ने शहर में लाइसेंस जारी करने की बात कही. वही स्कूल, मंदिरों के पास किसी तरह की धूम्रपान सामग्री बेचने पर सख्त पाबंदी लगाने के निर्देश दिए. हालांकि गुटखा सामग्री बेचने को लेकर नगर परिषद की ओर से मंजूरी को लेकर पार्षदों ने विरोध भी जताया. वही पंकज जैन और मोहनलाल जैन ने शहर में अवैध रूप से खुली नॉनवेज की दुकानों को एक जगह शिफ्ट करने या बंद करवाने की मांग रखी, जिस पर सभी पार्षदों ने समर्थन किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.