Dungarpur: हत्या का खौफनाक खेल! लाठी-डंडों से बेरहमी पीटा, फिर... हिरासत में 4 संदिग्ध

Dungarpur News: डूंगरपुर में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या के मामले में तीसरे दिन पोस्टमार्टम किया गया. मृतक के परिजनों ने दो युवकों समेत उनके साथियों पर आरोप लगाए. पुलिस ने जांच तेज करते हुए चार संदिग्धों को डिटेन किया है.

Dungarpur: हत्या का खौफनाक खेल! लाठी-डंडों से बेरहमी पीटा, फिर... हिरासत में 4 संदिग्ध
Image Credit: Dungarpur News

Rajasthan News: डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र के जेलाना गांव में एक युवक की लाठी, डंडों से पीट पीटकर हत्या के मामले में तीसरे दिन गुरुवार को भी हंगामा हुआ. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिखाया. इसके बाद परिजन माने ओर पोस्टमार्टम करवाया गया. वहीं, पुलिस ने मामले में 4 संदिग्धों को डिटेन किया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.

रामसागड़ा थानाधिकारी गोपालनाथ ने बताया कि जेलना निवासी गोवर्धन खराड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. इसमें बताया कि 12 अगस्त को उसका बेटा जगदीश खराड़ी (26) दोपहर बाद गांव में घूमने जाने का कहकर निकला था. इस दौरान घर से दूर झाड़ियों में पहले से छुपकर बैठे कल्पेश पुत्र हक्सी डामोर निवासी भेहना, जयंतीलाल पुत्र रतना डामोर निवासी माली फला गामडी अहाड़ा और उसके अन्य साथियों ने उसके बेटे पर हमला कर दिया. लाठी, डंडों से उसके बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उसके बेटे के शरीर पर कई जगह चोटें आई. वहीं, बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वे दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन बदमाश मौके से भाग गए. गंभीर घायल बेटे को एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए. डॉक्टर ने जांच के बाद उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना के बाद से तीन दिनों तक शव डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में पड़ा रहा. वही परिजन मामले में कल्पेश डामोर, जयंतीलाल डामोर और उसके साथियों पर हमला कर हत्या का आरोप लगाते रहे. वही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम को लेकर अड़े रहे. पुलिस ने आज निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया. इसके बाद परिजन माने ओर पोस्टमार्टम करवाया जा सका. पुलिस ने मामले में 4 संदिग्धों को डिटेन किया है, जिनसे पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.