Dungarpur News: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर भेजें लड़कियों के फोटो, 13 ठग गिरफ्तार

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. सरोदा और कोतवाली थाना पुलिस तथा साइबर सेल की टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी कर 13 ठगों को गिरफ्तार किया. 
 

Dungarpur News: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर भेजें लड़कियों के फोटो, 13 ठग गिरफ्तार
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एसपी मनीष कुमार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन स्वच्छता के तहत साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. डूंगरपुर जिले की सरोदा, कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 13 ठगों को गिरफ्तार किया है.

वहीं, 6 बाल अपचारियों को डिटेन किया गया है. पुलिस ने ठगों के कब्जे से 33 मोबाइल, 43 फर्जी सिम और एक कार को जब्त किया है. ठग फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियों के फोटो भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे.

Add Zee News as a Preferred Source

डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में ऑपरेशन स्वच्छता चलाया जा रहा है, जिसके तहत डूंगरपुर जिले के सरोदा थाना क्षेत्र के करियाना गांव में श्मशान घाट व कोतवाली थाना क्षेत्र में भंडारिया घाटा के पास कुछ साइबर ठग फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियों के फोटो भेजकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं.

जिस पर सरोदा थाना पुलिस, कोतवाली थाना पुलिस व साइबर सेल की अलग-अलग टीमों ने मौके पर जाकर दबिश दी. वहीं, मौके पर मौजूद लोगों को पकड़कर उनके मोबाइल चेक किए, जिसमें एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर कई ऐप मिले.

साथ ही मनी ट्रांसफर ऐप ओर अन्य सोशल मीडिया ऐप थे. इसके माध्यम से युवक लोगो को लड़कियां दिखाकर एस्कॉर्ट सर्विस का झांसा देते थे. झांसे में आने वाले व्यक्ति से होटल में लड़की उपलब्ध करवाने के नाम पर उससे ऑनलाइन लाखों रुपये की ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे, जिस पर पुलिस ने दोनों जगहों से 13 ठगों को गिरफ्तार किया. वहीं, 6 बाल अपचारियों को डिटेन किया.

वहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 मोबाइल, 43 फर्जी सिम व एक कार को जब्त किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद पता चल पाएगा कि ठगों ने कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More