Dungarpur News: जिला परिषद पीठ सीट पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम, BAP को लगा झटका, पंचायत समिति सीमलवाड़ा में बीएपी का कब्जा

Dungarpur News: डूंगरपुर पंचायतीराज उपचुनाव: भाजपा के बिहारी पांडे ने जिला परिषद पीठ सीट पर 762 वोट से जीत हासिल की, बीएपी को हराया। सीमलवाड़ा वार्ड 16 में बीएपी की तेजल की 35 वोट से जीत। चौरासी में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न!

Dungarpur News: जिला परिषद पीठ सीट पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम, BAP को लगा झटका, पंचायत समिति सीमलवाड़ा में बीएपी का कब्जा
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज उपचुनाव में जिला परिषद की पीठ सीट पर भाजपा के बिहारी पांडे ने 762 वोट से जीत हासिल की है. भाजपा ने बीएपी को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज की. वही पंचायत समिति सीमलवाड़ा के वार्ड 16 में बीएपी की तेजल ने 35 वोट से जीत दर्ज की. इधर बीएपी के गढ़ माने जाने वाले चौरासी क्षेत्र में जिला परिषद की सीट पर भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओ में जश्न का माहोल है.

पंचायत उपचुनाव को लेकर आज गुरुवार को 2 जगहों पर मतगणना हुई. जिला परिषद वार्ड 9 पीठ की मतगणना डूंगरपुर श्री एसबीपी कॉलेज में हुई. जबकि पंचायत समिति सीमलवाड़ा के वार्ड 16 की मतगणना सीमलवाड़ा में हुई. सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना 1 घंटे में पूरी हो गई. जिला परिषद पीठ सीट पर भाजपा के बिहारी पांडे ने 762 वोट से जीत दर्ज की. बिहारी पांडे को 7325 वोट मिले. भारत आदिवासी पार्टी के मुकेश कुमार 6563 वोट ही हासिल कर सके. इस सीट पर पहले बीएपी का कब्जा था. जिसे अब बीजेपी ने हथिया लिया है. कांग्रेस के सुरेश भोई 1505 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही. जबकि नोटा में 357 वोट पड़े.

Add Zee News as a Preferred Source

जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने विजयी बिहारी पांडोर को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और शपथ दिलाई. बिहारी पांडोर ने कार्यकर्ताओं ओर क्षेत्र की जनता की जीत बताया. उन्होंने बीएपी को लेकर कहा कि क्षेत्र की जनता समझ गई है कि बीएपी समाज को गुमराह कर आई थी. इसके बाद क्षेत्र में विकास के कोई काम नहीं करवा सकी.

बीजेपी सरकार में है और क्षेत्र की हर समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे. वही सीमलवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड 16 के उपचुनाव में बीएपी की तेजल ने 35 वोट से जीत हासिल की. तेजल को 1011 वोट मिले. जबकि भाजपा की निर्मला को 976 वोट ही मिले. ये सीट पहले भी बीपी कब्जे में थी. वही कांग्रेस की मनीषा कुमारी डामोर ने 248 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही. नोटा में 19 वोट पड़े.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Tonk News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author