Dungarpur News: जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, दांव पर लगे 1.52 लाख जब्त

Dungarpur News: धम्बोला पुलिस ने सरथुना के जंगल में जुआ खेलते 9 गुजराती जुआरियों को दबोचा, 1.52 लाख रुपये जब्त. पुलिस को 3 किमी पैदल चलकर जंगल में घेराबंदी करनी पड़ी.


 

Dungarpur News: जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, दांव पर लगे 1.52 लाख जब्त
Image Credit: Dungarpur News:Source: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने सरथुना के जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दांव पर लगे 1.52 लाख रुपए बरामद किए है. पकड़े गए सभी आरोपी गुजरात के अरवल्ली के रहने वाले है. वे गुजरात के सेट राजस्थान के सरथुना के जंगलों में जुआ खेल रहे थे. जुआरियों को पकड़ने पुलिस को 3 किमी तक पैदल जंगल में जाना पड़ा.

बॉडी - धबोला थाना अधिकारी रिजवान खान ने बताया कि राजस्थान- गुजरात के सरथूना बॉर्डर के पास जंगलों में कुछ लोगों द्वारा जुआ सट्टा खेलने की सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जंगल में गाड़ी जाने का रास्ता नहीं होने की वजह से पुलिस जीप को सड़क पर ही खड़ी करना पड़ा. इसके बाद पुलिस टीम पैदल ही जंगलों में पहुंची. सरथूना के जंगल में पेड़ों के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी लोग भागने लगे. पुलिस ने घेरा डालकर सभी जुआरियों को दबोच लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

ताश के पत्तों पर सभी लोग जुआ खेल रहे थे. वही मौके से 1 लाख 52 हजार 900 बरामद किए हैं. पुलिस ने जुआ खेलते गुजरात के अरवल्ली जिले के मेघरज ओर पहाड़िया निवासी डाया भाई पदमचंद ओड, राजू भाई पुत्र गोकुल भाई कटारा, किरीट भाई पुत्र रामसिंह ओड, रमण भाई पुत्र खेमा भाई वंजारा, प्रतीक भाई पुत्र हंसमुख भाई निवासी सेटेलाइट हाइट्स अहमदाबाद, जिग्नेश पुत्र राजू, फरीद पुत्र हुसैन शेख, जिगर पुत्र डाया भाई ओड, भरत भाई पुत्र पवन भाई डामोर को गिरफ्तार किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!



ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More