डूंगरपुर कॉलेज में बवाल! एनसीसी भर्ती और जर्जर भवन बना विवाद का केंद्र

Dungarpur News: डूंगरपुर के राजकीय एसबीपी कॉलेज में एसएफआई ने एनसीसी भर्ती, नए भवन निर्माण में देरी और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने मांगों को जल्द पूरा करने की चेतावनी दी है.

डूंगरपुर कॉलेज में बवाल! एनसीसी भर्ती और जर्जर भवन बना विवाद का केंद्र
Image Credit: Dungarpur News

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के सबसे बड़े कॉलेज, राजकीय एसबीपी कॉलेज में एसएफआई (भारतीय विद्यार्थी फेडरेशन) ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विरोध जताया. एसएफआई ने कॉलेज प्राचार्य का घेराव कर उन्हें 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की.

एनसीसी भर्ती और नए भवन का मुद्दा
एसएफआई के जिला अध्यक्ष जितेश वरहात ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक एनसीसी भर्ती शुरू नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि पिछले साल भी एनसीसी भर्ती टाल दी गई थी, जिसके बाद एसएफआई ने प्रदर्शन किया था. इस साल पिछले साल के रिक्त पदों को भी शामिल करते हुए भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू की जानी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

बुनियादी सुविधाओं की कमी
एसएफआई ने नए भवन निर्माण में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि कॉलेज के नए भवन के लिए 126 करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है और पुराने जर्जर भवनों का मलबा भी हटा दिया गया है, लेकिन निर्माण कार्य में कोई तेजी नहीं दिख रही है.

इसके अलावा, विद्यार्थियों को बैठने के लिए पर्याप्त कक्षाएं नहीं हैं. जो कमरे हैं भी, वे अक्सर निजी संस्थानों की परीक्षाओं या चुनाव के कारण बंद रहते हैं. लाखों रुपये का फर्नीचर बेकार पड़ा हुआ है. कॉलेज के शौचालय भी बेहद गंदे हैं और उनमें पानी की सुविधा नहीं है.

खेल किट की मांग
छात्र नेताओं ने यह भी कहा कि जल्द ही अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन कॉलेज के विद्यार्थियों को अभी तक खेल किट उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. इन सभी समस्याओं को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है और चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dungarpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More